बरनाला, 25 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ये तीनों पार्टियां राज्य में हो रहे अभूतपूर्व विकास और आम आदमी पार्टी सरकार को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर उनके खिलाफ झूठे प्रचार और धार्मिक आधार पर बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। बरनाला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ही अंतिम फैसला करेगी और किसी भी तरह की फर्जी वीडियो या झूठा प्रचार उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने से नहीं रोक सकता। CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है। यही कारण है कि वे धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और दुष्प्रचार का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हैं और ऐसे हथकंडों को भली-भांति पहचानते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने घोषणा की कि 1 जुलाई से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित होंगी और इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
14,000 किलोमीटर पाइपलाइन से किसानों को राहत, बिजली व्यवस्था भी होगी आधुनिक- CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने गांवों में हाई-टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की देश की पहली महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से गांवों को बिजली के खंभों और ऊपर से गुजरने वाली तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर रही है तथा 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और जलमार्ग विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इन प्रयासों से भूजल स्तर में सुधार हुआ है और किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चाहे जितनी साजिशें रच लें, उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विकास कार्य जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सच्चाई जानते हैं और आने वाले समय में जनता ही तय करेगी कि राज्य के हित में कौन काम कर रहा है।
यह भी पढ़े :- Viral Fake Video साजिश का पर्दाफाश, मुख्यमंत्री मान ने पेश किए सबूत

