Site icon Punjab Media

थोड़ा सा चलने पर सांस फूले तो हो जाएं सावधान

Obesity

थोड़ा सा चलने पर सांस फूले तो हो जाएं सावधान

Punjab Media

महामारी बनता मोटापा | Obesity

आज के लोगों की अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी Obesity है। आजकल यह बीमारी दुनिया में एक महामारी बनती जा रही है। भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे की वजह से इन दिनों अधिकतर लोग परेशान है, हर कोई वजन घटाने के लिए तरह तरह के नुस्खे जिम, दवाईयाँ और पता नहीं क्या-क्या करने को उतारु हो जाते हैं। इस विषय में शाह सतनाम जी सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, सरसा के बीएनवाईएस डा. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शरीर में मोटापा बढ़ने को अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं।

उन्हें लगता है कि उसकी त्वचा पर अतिरिक्त मोटी परत होना कोई बड़ी बात नहीं है, किंतु इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं जैसे छोटे-छोटे कार्यों को करने में सांस फूलना तथा पसीना आना, आवश्यकता से ज्यादा या कम सोना, थोड़ा सा चलने पर सांस में रूकावट पैदा होना या सांस तेजी से चलना, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन होना इत्यादि। मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।

मोटापा क्यों बढ़ता है? | Obesity

मोटापा बढ़ने का सबसे आम कारण है लम्बे समय तक जितनी कैलोरी आप रोज खाते हैं, उससे कम दैनिक गतिविधि और व्यायाम में बर्न करते हैं। समय के साथ, यह अतिरिक्त कैलोरी जमा हो जाती हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बनती हैं।

मोटापा कम कैसे करें:

प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक पैदल चलना, तैरना, या साइकिल चलाना जैसे मध्यमों को प्रतिदिन करने से आपके शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी व फैट घटना शुरु हो जाएंगे। साथ ही आप नियमित रूप से व्यायाम, फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज, और प्रोटीन युक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन करें।

आजमाएं ये घरेलू नुख्से | Obesity

ल्ल मोटापा कम करने के लिए दालचीनी का सेवन लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं। दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

अदरक-शहद का प्रयोग करें

नींबू और शहद का उपयोग | Obesity

सेब के सिरके का सेवन

इलायची का सेवन

रात में सोते समय दो इलायची खाकर गर्म पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इलायची पेट में जमा फैट को कम करती है, तथा कोर्सिटोल लेवल को भी नियंत्रित रखती है।

सौंफ का सेवन

आंवला लाभदायक

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन-सी पाया जाता है, जो एक उत्तम एंटी-ओक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

इन फलों का करें सेवन

जठराग्नि को बढ़ाने वाले भोजन जैसे कि अदरक, पपीता, करेला, जीरा, सरसों, सौंफ, अजवायन, काली मिर्च, सोंठ, पिप्पली, सहजन, पालक, चौलाई आदि पत्तेदार सब्जियां लौकी, तोरई, परवल, बींस, सलाद, पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी, गाजर, चुकंदर, सेब आदि लेने चाहिएं। जई, जौ, बाजरा, रागी, मूंग दाल, मसूर, आंवला, नींबू, शहद, हल्दी, एलोवेरा जूस, आंवला जूस, ग्रीन टी, स्टीम किये हुये अंकुरित अनाज आदि का भी सेवन करना चाहिए।

मौसमी फल व सब्जियों का सेवन

जिस स्थान में व जिस मौसम में जो फल एवं सब्जियां पैदा होती है उनमें से अपनी प्रकृति के अनुसार खाना चाहिए जैसे कि ठण्डी जगहों एवं ठण्डे मौसम में गर्म तासीर वाले भोज्य पदार्थ तथा गर्म जगहों एवं मौसम में ठण्डी तासीर वाले भोजन खाने चाहिएं।

जीवनशैली में करें सुधार

मोटापा से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी जीवनशैली को सुधारना होगा, जो इस प्रकार है:

हर रोज योगासन जरूर करें

पंचकर्म में चिकित्सक की देखरेख में लेखन वस्ति (एक तरह की एनिमा) का प्रयोग करना चाहिए तथा उदवर्तन कर्म (कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के चूर्ण से सूखा मसाज) करवाना चाहिए।

नोट: पित्त प्रकृति के लोगों को लहसुन, अदरक, दालचीनी डॉक्टर की सलाह से लेने चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version