Site icon Punjab Media

ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से Government Jobs- भगवंत सिंह मान

No recommendations, no bribes government jobs based solely on merit Bhagwant Singh Mann.
Punjab Media

चंडीगढ़, 26 जुलाई (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में ऐसी व्यवस्था स्थापित की है, जहां Government Jobs केवल योग्यता के आधार पर दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसी प्रकार की सिफारिश का स्थान है और न ही रिश्वत का, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार अब तक 68,000 से अधिक युवाओं को Government Jobs दे चुकी है, जो सरकार की ईमानदारी, पारदर्शिता और समान अवसर की नीति का प्रमाण है।

जीरकपुर में आयोजित समारोह के दौरान वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में सफल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष पंजाब के सरकारी विद्यालयों के रिकॉर्ड 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क कोचिंग, मेंटरशिप और करियर काउंसलिंग जैसी पहलों का परिणाम है, जिनके कारण सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सफल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकारी स्कूलों के केवल 82 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल हुए थे, जबकि चार वर्षों में यह संख्या बढ़कर 882 तक पहुंच गई है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था में किए गए व्यापक सुधारों का परिणाम बताते हुए कहा कि पंजाब आज शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष देशभर के लगभग 20 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कई योग्य विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ा।

मेरिट से मिली 68 हजार Government Jobs, भ्रष्टाचार पर मान सरकार का बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017, 2024 और 2026 में पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इसके विपरीत पंजाब में उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान एक भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश की जानकारी मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और मामले में शामिल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को फिनलैंड और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आधुनिक प्रशिक्षण के लिए भेज रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता मिलने के बाद भी विनम्र बने रहने, कठोर परिश्रम करने और समाज की सेवा को अपना लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

CM ने कहा कि पंजाब ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, आधुनिक आधारभूत ढांचे, कंप्यूटर लैब, इंटरैक्टिव पैनलों, नियमित शिक्षकों की भर्ती और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण जैसे अनेक सुधार किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकारी विद्यालयों के 2,166 विद्यार्थियों ने नीट तथा 786 विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़े :- 2027 में फिर आप सरकार बनाएंगे, जनता ने मन बना लिया: मान


Punjab Media
Exit mobile version