चंडीगढ़, 8 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब सरकार के ‘Mission Rozgar’ को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही मार्च 2022 से अब तक राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 67,037 तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए अब केवल योग्यता, मेहनत और पारदर्शिता ही चयन का आधार हैं।
नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में सिफारिश, राजनीतिक प्रभाव और रिश्वतखोरी की शिकायतें आम थीं, लेकिन अब योग्य उम्मीदवारों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने देश में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से अब तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लगभग 93 पेपर लीक होने की रिपोर्ट सामने आई हैं, जिससे युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में उनकी सरकार बनने के बाद पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई, जो राज्य की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का प्रमाण है।
Mission Rozgar को नई उड़ान: 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 67,037 सरकारी नौकरियों का आंकड़ा पार
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केवल नौकरियां देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए ऐसे अवसर भी तैयार कर रही है जिससे वे अपने ही राज्य में रहकर सफल भविष्य बना सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 25 नई आईटीआई स्थापित की जा रही हैं, जबकि 13 मौजूदा आईटीआई को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के आधुनिकीकरण और कौशल विकास के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ठेका कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 65,000 कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए तथा सरकार इस दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है।
नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब वे सरकारी परिवार का हिस्सा हैं और खुशहाल एवं रंगला पंजाब के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में तकनीकी शिक्षा, सहकारिता, स्थानीय निकाय, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, पशुपालन, लोक निर्माण, आवास निर्माण एवं शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains, Gurmeet Singh Khudian सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- MasterChef Contestant Harmanpreet को सेहत योजना से बड़ी राहत मिली

