PUNJAB

Minister Sanjeev Arora ने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

Punjab Media

चंडीगढ़, 4 जुलाई 2025:
Minister Sanjeev Arora ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा प्रवासी भारतीय मामलों के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ उपस्थित थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद Minister Sanjeev Arora ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पंजाब के विकास व राज्यवासियों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां, डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह खुड़ियां, लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, जसवंत सिंह गज्जण माजरा, नरेंद्र कौर भराज, प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी कमल किशोर यादव (आईएएस), अमित ढाका (आईएएस), सुरभि मलिक (आईएएस), सेनू दुग्गल (आईएएस), एएस राय (आईपीएस), राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री संजीव अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हें बधाई दीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button