Site icon Punjab Media

सास-बहू बनाएं सहेली का रिश्ता, गलतफहमियां करें दूर

Relationship

सास-बहू बनाएं सहेली का रिश्ता, गलतफहमियां करें दूर

Punjab Media

किसी भी Relationship को बनाने में उतनी मेहनत नहीं लगती है, जितनी उसे निभाने और संवारने में लगती है। कुछ संबंध ऐसे होते हैं, जिनमें न चाहते हुए भी अनबन हो ही जाती है। जैसे सास-बहू का रिश्ता। ये एक ऐसा रिश्ता होता, जिसमें कई सारी खट्पटाहट और नोक-झोक होती रहती है। जैसे कभी सास का खाने को लेकर सुनाना तो कभी बहू का काम के ज्यादा होने पर कलह करना। लेकिन सभी की सास एक सी हो, ऐसा जरूरी नहीं।

ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपने रिश्ते को कैसे रखती हैं और इसे सुधारने की कितनी कोशिश करती हैं। कुछ घरों में सास-बहू के बीच इतनी गहरी बॉन्डिंग होती है, कि वो पक्की दोस्त बन जाती हैं। यदि आप भी अपनी सास के साथ सहेली जैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं, तो हमारी बताई बस इन कुछ बातों को गांठ बांध लें। सास के साथ आपकी ऐसी दोस्ती हो जाएगी।

ऐसे करें दोस्ती की शुरूआत | Relationship

आजकल युग बदल गया है, अब पहले की तरह सास और बहू के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि अंडरस्टैंडिंग होती है। लेकिन यदि आपका अपनी मदर इन लॉ के साथ थोड़ा खटपट वाला रिश्ता है, तो उसे सुधारा भी जा सकता है। सास को दोस्त बनाने के लिए सबसे पहले उनके साथ छोटी-छोटी बातों को शेयर करना और गॉसिप करना शुरू करें। इससे आपके और उनके बीच अच्छा तालमेल बैठेगा।

गलतफहमियां दूर करें:

रिश्ता कोई सा भी हो, अगर गलतफहमी आ जाए तो कभी भी खराब हो सकता है और बड़ी लड़ाई का कारण बन सकता है। इसलिए यदि कभी ऐसा हो कि आपकी किसी बात से सास को बुरा लगे या कोई चीज आपके रिश्ते को खराब करने वाली हो तो, तुरंत बात करके सभी प्रकार की गलतफहमियों को दूर कर लें। वरना छोटी सी गलतफहमी बने बनाए रिश्ते को खराब कर सकती है।

एक दूसरे के लिए निकालें वक्त:

आजकल कई सारी बहुएं आॅफिस जाने वाली हैं। ऐसे में दिन भर आॅफिस में काम करना और फिर शाम को घर आ कर खाना बनाना और फिर खाकर सो जाना, ये नार्मल रूटीन हो गया है। लेकिन यदि आप सुबह जल्दी उठकर या फिर आॅफिस से आने के बाद कुछ समय सास के साथ बिताएंगे, तो यह आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है। यदि आपकी सास आपके साथ नहीं रहती हैं तो रोज या हर दो दिन में उनसे कॉल पर बात करने के लिए समय निकालें। उनसे उनकी सेहत का हालचाल भी लेते रहें। इससे आप दोनों की बॉन्डिंग और भी ज्यादा पक्की हो जाएगी।

अहमियत को समझें | Relationship

जिस तरह आप अपनी दोस्तों का ध्यान रखती हैं और उन्हें महत्व देती हैं, उसी प्रकार सास के साथ भी रहें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप एक दूसरे के महत्व को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक दूसरे को नीचा दिखाने या खुद को बड़ा बनाने की वजह से घर में कलह हो सकता है। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए एक दूसरे का सम्मान करें और परिवार के माहौल को भी अच्छा बनाए रखें।

सास को दें स्पेशल ट्रीटमेंट

एक दूसरे की पसंद नापसंद का ध्यान रखना और उन्हें फॉलो करना, ये दिखाता है कि आप सामने वाले की कितनी कदर करते हैं। ऐसे में आप छुट्टी वाले दिन अपनी सास की पसंद का खाना बना सकती हैं, या दोस्तों के साथ घूमने जाने की बजाए अपनी सास के साथ शॉपिंग पर जाएं। जिससे उन्हें खास फील होगा। इससे आप दोनों को एक दूसरे की चॉइस के बारे में ज्यादा पता चलेगा और सास-बहू का टिपिकल रिश्ता बेस्ट फ्रेंड जैसा हो जाएगा।

Read Also:
चेहरे पर चमक लाएंगे किचन में मौजूद चीजें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version