Site icon Punjab Media

7-8 राउंड फायर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Kuk News
Punjab Media

चंडीगढ़। बुधवार को धर्मनगरी के सेक्टर 10 में दिनदहाड़े एक युवक ने इमिग्रेशन सेंटर के बाहर खड़े होकर शीशे पर ताबड़तोड 7 से 8 राउंड फायरिंग की। फायरिंग से इमिग्रेशन सेंटर के बाहर लगा शीशा चकनाचूर हो गया और अंदर मौजूद एक कर्मी घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Kuk News

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रह है कि दोपहर लगभग 3.15 बजे एक युवक आया। युवक के मुंह पर कोई नकाब नही था। युवक के हाथ में पिस्तौल थी। युवक ने इमिग्रेशन सेंटर के बाहर खड़े होकर 7 से 8 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गया। फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। इमिग्रेशन सेंटर गांव बोडी के रहने वाले साहब सिंह का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमिग्रेशन के संचालक से पूछताछ की और मौके से गोली के खोल बरामद किए है।

नमूने एकचित

मौके पर सीन आॅफ क्राइम टीम को बुलाया गया। सीन क्राइम टीम से आए विशेषज्ञों ने नमूने एकचित किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। उधर इमिग्रेशन सेंटर के संचालक के भाई जितेंद्र सिंह का कहना है कि सीएम सिटी में इस प्रकार की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। जब सीएम सिटी में ही लोग सेफ महसूस नहीं कर रहे, तो राज्य के दूसरे शहरों का क्या हाल होगा।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 साल से यह सेंटर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि फायरिंग के बाद उनके भाई के फोन पर एक धमकी भरा वॉयस मैसेज मिलता है। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से भी किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं है और ना ही किसी के साथ उनका कोई ऐसा लेना देना है, पता नहीं किन कारणों से उसने यह फायरिंग की है। वही इससे पहले शनिवार सांय बदमाशों ने इस्माईलाबाद में एक आढ़ती पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version