Site icon Punjab Media

रसोईघर में तवा कैसे रखते हैं आप? करते हैं ये बड़ी गलती तो आर्थिक स्थिति होगी खराब

Kitchen Hacks
Punjab Media

हर घर में रोटी डेली बनाई जाती है। रोटी को गैस पर सेंकने के लिए एक तवे की जरूरत होती है। तवा लोहे का ही आमतौर पर होता है। वैसे, आजकल मार्केट में नॉन-स्टिक तवा भी मिलने लगा है, लेकिन लोहे के तवे पर रोटी अच्छी तरह से बनती है। आप हर दिन तवा का इस्तेमाल करते हैं और रोटी बनाने के बाद तवा को किचन में गंदा ही छोड़ देते होंगे या फिर इसे कहीं भी उल्टा करके रख देते होंगे। काफी लोग ये गलती कर देते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे का इस्तेमाल गलत तरीके से करने से अशुभ होता है। रसोई में तवा, कड़ाही जैसे बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। जानिए यहां ऐसा करने से क्यों बचना चाहिए।

किचन में तवा उल्टा रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रोटी पकाने के बाद कभी भी तवा को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। हालांकि, ये काम काफी लोग कर देते हैं। माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। आप कर्ज के बोझ के तले दब सकते हैं। आपको बदा दें कि तवा और कड़ाही, ये दोनों ही बर्तन राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऐसे में रात में तवे और कड़ाही को गंदा न छोड़ें वरना इसका नेगेटिव असर आपके घर के सदस्यों या फिर पति पर पड़ सकता है। नशे की लत से घिर सकते हैं आपके पति। ऐसा राहु के कुप्रभाव के कारण संभव है। ऐसे में रात में तवा को उल्टा गंदा ना रखें, बल्कि धोकर ही किचन में रखें।

बंद गैस चूल्हे पर भी ना रखें तवा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version