Investors Summit 2026 : पंजाबी गीत-संगीत और भंगड़ा ने जीता निवेशकों का दिल
मोहाली (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 15 मार्च (Punjab Media Team)। Progressive Punjab Investors Summit 2026 के दौरान जहां देश-विदेश से आए निवेशक पंजाब सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों से प्रभावित हुए, वहीं पंजाबी संस्कृति की रंगीन झलक ने भी सभी का दिल जीत लिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने उद्घाटन सत्र में कहा था कि Investors Summit 2026 में आने वाले प्रतिनिधियों को पंजाब की संस्कृति, संगीत और पारंपरिक खान-पान का अनुभव भी कराया जाएगा। इसी कड़ी में मोहाली गोल्फ रेंज में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक Ranjit Bawa और Harjit Harman ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से डेलिगेट्स को झूमने और भंगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। वहीं जुगनी सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत लुड्डी और भंगड़ा जैसे लोक नृत्यों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला और छोटे-छोटे घरां गाकर माहौल को पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग दिया
Ranjit Bawa ने अपने लोकप्रिय गीतों हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला और छोटे-छोटे घरां गाकर माहौल को पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग दिया। उनकी प्रस्तुति पर देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने जमकर भंगड़ा डाला।
वहीं Harjit Harman ने धार्मिक गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और जिथों मरज़ी वंगां चढ़वा लईं, मित्रां दा नाम चलदा और चौबी कैरेट गोल्ड जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री Sanjeev Arora ने देश-विदेश से आए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेशकों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति से भी रूबरू करवा रही है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री Gurmeet Singh Khudian भी उपस्थित रहे। इस Investors Summit 2026 में बड़ी संख्या में आए डेलिगेट्स ने पंजाबी लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।
यह भी पढ़े :- Punjab Bicycle Industry : विश्व स्तरीय छलांग के लिए पूरी तरह तैयार

