Site icon Punjab Media

460 करोड़ रुपये का Investment, पैदा होंगे रोजगार के 700 अवसर

Investment of Rs 460 crore, 700 employment opportunities to be created

Investment of Rs 460 crore, 700 employment opportunities to be created

Punjab Media

एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम से होगा Investment

चंडीगढ़, 3 मार्च, 2026 (Punjab Media Team)। पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर (आतिथ्य क्षेत्र) में एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के माध्यम से 460 करोड़ रुपये के बड़े Investment की घोषणा की है यह पंजाब के लिए बहुत बड़ा निवेश होने वाला है।

यह निवेश महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा, जो कंपनी का पंजाब में पहला निवेश है।

मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 700 रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी।

इस प्रोजेक्ट के तीन मुख्य भाग होंगेः

लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाने वाला रिजॉर्ट और कन्वेंशन सेंटर अमृतसर के वाघा रोड स्थित गांव खासा में तैयार किया जाएगा।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि एसएसबी ग्रुप द्वारा वर्तमान समय में अमृतसर में लगभग 120 कमरों वाले तीन होटल संचालित किए जा रहे हैंः

पर्यटन और एमआईसीई क्षेत्र को बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि 90,000 वर्ग फुट का अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर पंजाब में एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेज, एक्जिबिशन्स) पर्यटन में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। अमृतसर भारत के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों में से एक है, इसलिए इस प्रोजेक्ट से शहर बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स तथा कॉर्पाेरेट सम्मेलनों के लिए एक प्रमुख और पसंदीदा स्थान के रूप में उभरेगा।

निवेश-अनुकूल माहौल को प्रोत्साहित करने के प्रति पंजाब की आप सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा पंजाब में पहला निवेश राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और व्यवसाय करने में आसानी के ढांचे में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

Read This Also;- पंजाब राजस्व में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, 57,919 करोड़ पहुंचा


Punjab Media
Exit mobile version