Site icon Punjab Media

Illegal Mining करने वालों की अब खैर नहीं, पंजाब सरकार ने बढ़ाई सख्ती

Illegal Mining are in for trouble; Punjab government tightens enforcement.

Illegal Mining are in for trouble; Punjab government tightens enforcement.

Punjab Media

चंडीगढ़, 21 नवंबर (Punjab Media Team)। पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में Illegal mining के खिलाफ कार्रवाई और तेज़ कर दी गई है तथा कानून का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए ज़मीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

श्री आनंदपुर साहिब में बीती रात की गई बड़ी कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर-कम-ज़िला खनन अधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने गांव ऐलग्रां में Illegal mining के लिए इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन ज़ब्त की है। उन्होंने बताया कि थाना नूरपुर बेदी में खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) और 21(1) के तहत एफआईआर नंबर 175 दर्ज की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान Illegal mining से निकाली गई सामग्री ले जा रहे टिप्पर चालकों के तीन चालान भी काटे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा खनन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :-  Shri Guru Gobind Singh Ji के नाम की मांग, नीतीश सेतु नामकरण विवाद


Punjab Media
Exit mobile version