दही नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि दही Curd खाने को स्वाद बनाने में अहम रोल अदा करती है और साथ ही दही आपके पेट के लिए अमृत का काम करती है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए दही को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
दही के शौकीन हर रोज दही को अलग चीजों में मिलाकर दही का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कोनसी चीज को दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
खट्टे फलों के साथ ना करें Curd का सेवन
दही का स्वाद ही खट्टे से होता है। इसलिए दही के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दही के साथ खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन की समस्या हो सकती है तथा इससे एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है। खट्टे फलों में नींबू, संतरा, अंगूर, कच्चे आम जैसी चीजें शामिल है जिसे दही के साथ खाने से परहेज करना चाहिए।
प्याज को रखें Curd से दूर
दही में प्याज मिलाकर ना खाएं। इससे आपकी पाचन शक्ति कम हो सकती है और आपके पेट में जलन और गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको दही से प्याज की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
आम होता है Curd का दुश्मन
आम के साथ दही का सेवन आपकी सेहत को खराब करने का काम करता है। दही के साथ आम खाने से आपकी बॉडी में टॉक्सिन्स बन जाते है। जिससे आपको पेट की समस्या होने लगती है और आपकी पाचन की क्रिया खराब होने लगती है। आम के साथ दही का सेवन पेट के साथ आपकी त्वचा पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
रात में ना करें Curd का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार रात में कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। राम में दही के सेवन से कफ दोष समस्या अधिक बढ़ जाती है। जिससे आपको सर्दी जुखाम जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

