Site icon Punjab Media

विधानसभा चुनाव : गुरुग्राम से एक करोड़, हिसार से 45 लाख तो सरसा से 10.80 लाख की नकदी बरामद

Haryana Election
Punjab Media

चंडीगढ़। आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए चुनाव आयोग के द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिलों की सीमाओं पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है, जिससे अब तक करोड़ों रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ तथा कीमती आभूषण इत्यादि बरामद हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात को गुरुग्राम में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 1 करोड़ 8 लाख 98 हजार रुपये की अवैध नगदी, 86 हजार 220 रुपये की अवैध शराब, 12500 रुपये की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की गई है। वहीं हिसार में पुलिस टीम ने 45 लाख तो सरसा में 10.80 लाख रुपये की नकदी जब्त की।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों से कुल 1 करोड़ 08 लाख 98 हजार रुपए की अवैध नकदी, 86 हजार 220 रुपए की अवैध शराब, 12500 रुपए की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा नकदी बरामद करके चुनाव आयोग टीम के हवाले की गई। चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक गुरुग्राम पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 6 करोड़ 46 लाख 20 हजार 779 रुपए की नकदी, 95 लाख 43 हजार 602 रुपए की अवैध शराब, 1 करोड़ 27 लाख 95 हजार 160 रुपए के मादक पदार्थ, 6 लाख 40 हजार 200 रुपए के अवैध हथियार सहित कुल 8 करोड़ 76 लाख 12 हजार 241 रुपए कीमत की अवैध सामग्री बरामद की गई है।

हिसार से 45 लाख तो सरसा से 10.80 लाख मिले

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात नाकेबंदी के दौरान अयोग की टीम ने 45 लाख रुपये बरामद किए। यह राशि भाजपा नेता की बताई गई है। नकदी से संबंधित पर्याप्त सबूत नहीं दिखाने पर यह राशि जब्त कर ली गई है। वहीं इस संबंध में भाजपा नेता के प्रवक्ता का दावा है कि जब्त की गई राशि पेट्रोल पंप के कलेक्शन की है। साउथ बाईपास पर चेकिंग के दौरान 45 लाख रुपए की बरामदगी एक महत्वपूर्ण घटना है। वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिरसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से करीब 10 लाख 79 हजार 900 रुपए की राशि जब्त कर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दी है ।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस ने विनोद कुमार निवासी नुकेरा, राजस्थान के कब्जे से 5 लाख 45 हजार की नकदी जब्त की है । ऐलनाबाद पुलिस ने एक अन्य घटना में मक्खन निवासी ऐलनाबाद से 1 लाख रुपए जबकि हर्षदीप निवासी बठिंडा ,पंजाब के कब्जे से 1 लाख 27 हजार रुपए की नकदी जब्त की है । डिंग थाना पुलिस ने व्हीकल चेकिंग के दौरान डिंग मोड क्षेत्र से अमनदीप निवासी डिंग मंडी से 3 लाख 7 हजार 900 रुपए की नकदी जब्त की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version