Site icon Punjab Media

लोकतंत्र के महापर्व पर झूमा हरियाणा

Haryana Election Exit Poll
Punjab Media

चंडीगढ़। प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेशवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सुबह सवेरे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखाई देने लगी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों का लगातार दौरे करते रहे। मतदान के दौरान पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। वीवीआईपीज भी मतदान के लिए लाइनों में लगे नजर आए।

कैमरे की नजर से प्रदेशभर में हुए मतदान की रिपोर्ट

सरसा: वोट डालने आई 90 वर्षीय बुजुर्ग माता की मतदाता केंद्र पर हेल्प करते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान


अंबाला: मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर उमड़े मतदातान


वोट के बाद सेल्फी: मतदान के बाद लोग सेल्फी लेते हुए नजर आए। चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर सेल्फी स्टेंड भी लगाए गए थे।


घुंघट में मतदान: फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में मतदान केंद्र में लगी महिला मतदाताओं की कतार, अधिकतर महिलाएं घुंघट निकाले नजर आई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;


अक्षम मतदाताओं के लिए व्हील चेयर: चुनाव आयोग ने दिव्यांग व चलने में असमर्थ मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में व्हील चेयर की भी व्यवस्था की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version