Site icon Punjab Media

1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

Haryana Assembly Election Exit Poll 2024
Punjab Media

हरियाणा में 61.32 फीसदी पोलिंग, एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, 61.32% मतदान हुआ। आगे आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20% मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 68.28% वोटिंग मेवात में हुई। सबसे कम वोटिंग 49.97 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई। नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल हुआ। Haryana Assembly Election Exit Poll 2024

कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंचे। उधर, जींद के जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप नकार दिए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पोलिंग हो रही है। कई गांवों का दौरा किया, कहीं भी ऐसी शिकायत नहीं मिली।

सुबह भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। इस पर वह बूथ पर पहुंचे थे। जहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इसी के साथ महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा दांगी गु्रप पर मारपीट के आरोप लगाए गए। सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने 6.15 बजे गौशाला मोहल्ला में एक मतदान केंद्र के खुले होने पर एतराज जताया। इसके अलावा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। वहीं रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे, भाजपा पिछड़ी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को जारी अलग-अलग एग्जिट पोल्स से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन दोनों ही राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों ही राज्यों में 90 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 और हरियाणा में 1 चरण में मतदान हुआ था।

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल | Haryana Assembly Election Exit Poll 2024

दैनिक भास्कर: एग्जिट पोल बता रहे हैं कि भाजपा को राज्य में 15 से 29 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 44 से 54 सीटें आ सकती हैं। जेजेपी+ को 1, कठछऊ+ को 1 से 5, आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

रिपब्लिक भारत मैट्रीज: रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इसके अलावा कठछऊ यानी इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 3 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है।

ध्रुव रिसर्च: इस एग्जिट पोल में कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर राज्य में बहुमत की सरकार बना सकती है। भाजपा 22 से 32 सीटों पर सिमट सकती है। ध्रुव रिसर्च ने जेजेपी, इनेलो और आप को एक भी सीट नहीं मिलने का पूवार्नुमान जताया है। जबकि, अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें आ सकती हैं।

पीपुल्स पल्स: आंकड़े बता रहे हैं कि यहां भाजपा महज 20 से 32 सीटों पर सिमटकर रह सकती है। वहीं, कांग्रेस 49 से 61 सीटों पर विशाल जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, आप का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, जेजेपी 0 से 1, इनेलो 2 से 3 और अन्य 3 से 5 सीटें जीत सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version