Site icon Punjab Media

भाजपा के दमन के खिलाफ AAP के साथ गुजरात, होगा बदलाव : Kejriwal

Gujarat stands with AAP against BJP's oppression; change is coming: Kejriwal

Gujarat stands with AAP against BJP's oppression; change is coming: Kejriwal

Punjab Media

आम आदमी पार्टी का जन समर्थन देख डरी भाजपा रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही : Arvind Kejriwal

नई दिल्ली/गुजरात, 27 मार्च (Punjab Media Team)। गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दाहोद में ‘विजय विश्वास सभा’ कर भाजपा और कांग्रेस के गुप्त गठजोड़ पर करारा हमला बोला। सभा में उमड़े जन समूह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है।

आम आदमी पार्टी का बढ़ता जन समर्थन देख भाजपा डर गई है और रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही है। उन्होंने कहा कि 30 साल में भाजपा सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल और खेती के लिए पानी तक नहीं दे पाई, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है। इस बार जनता खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेगी।

भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को लूटा और उन पर अत्याचार किया : Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने कहा कि पिछले 30 साल में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया। इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उपर अत्याचार किया है। गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है। बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है। मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर साल अरबों-खरबों आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भेजती है। पिछले 30 साल में आदिवासी समाज के कल्याण के जितना पैसा आया, अगर ये पैसा एक-एक व्यक्ति को सीधे दे देते तो हर व्यक्ति करोड़पति बन जाता। लेकिन आदिवासी समाज के नाम पर आने वाला पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में चला जाता है।

भाजपा वाले नरेगा का पैसा भी खा गए, हमारे विधायक ने आवाज उठाई तो उसे जेल भेज दिया : केजरीवाल

Arvind Kejriwal ने कहा कि नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है। सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं। ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए। मजदूरों का इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनके नाम का अंगूठा लग गया है। ‘‘आप’’ विधायक ने मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने रजिस्टर दिखाने को कहा तो भाजपा सरकार ने उन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया। नरेगा का पैसा चोरी करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री को जेल में नहीं डाला गया, क्योंकि वह उपर तक पैसा पहुंचाता है। गरीबों का हक दिलाने के लिए चैतर वसावा तीन महीने जेल में रहे। इसी तरह, नल से जल योजना में अरबों-खरबों रुपए आता है, लेकिन किसी के घर में नल से पानी नहीं आया। भाजपा वाले इसका भी सारा पैसा खा गए।

हमारे वोट से ये लोग विधायक-मंत्री बन जाते हैं, लेकिन हमारे बच्चों के लिए एक स्कूल तक नहीं बनवाते- Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं है। ये बीमार होने पर विदेशों में इलाज कराने जाते हैं और इन्हीं के बच्चों को विधायकी का टिकट भी मिलता है, लेकिन एक आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। आम आदमी वोट अपने लिए देता है, ना कि इनके लिए देता है। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के साथ किया। इन्होंने आदिवासी समाज का जल, जंगल और जमीन छीन लिया। पुलिस और वन विभाग वाले भी परेशान करते हैं। आज सबसे ज्यादा एफआईआर आदिवासी समाज के लोगों पर दर्ज है।

पंजाब की गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस-भाजपा का सफाया करने का अच्छा मौका : केजरीवाल

Arvind Kejriwal ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था। पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थी। दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे और दोनों मिलकर लूटते थे। गुजरात की तरह पंजाब में भी कांग्रेस-भाजपा के संयुक्त धंधे थे। पंजाब के लोग तंग आ गए। इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई। पंजाब के लोगों ने तय कि पुरानी पार्टियों पर झाड़ू चलाकर उन्हें उखाड़ फेंकना है। 

2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को पूरी तरह से साफ कर दिया। अब गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस और भाजपा को साफ करने का अच्छा मौका है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हमारी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है, बल्कि गारंटी देती है। बाकी पार्टियां झूठे वादे करती हैं। हम बड़े-बड़े दावे नहीं करेंगे, बल्कि पंजाब में जो करके दिखाया है, वही काम गुजरात में भी करेंगे। पंजाब में किसानों की सरकार है और किसान का बेटा मुख्यमंत्री है।

भगवंत मान को किसानों का दर्द पता है। भगवंत मान ने पहला काम किसानों को सुख-समृद्धि देने के लिए उनकी खेती की बिजली मुफ्त कर दी। अब ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई करने के लिए किसानों को दिन में बिजली मुफ्त मिलती है, बिल नही देने पड़ते हैं। लेकिन गुजरात में किसानों को खेत की सिंचाई के लिए बिजली के बिल देने पड़ते हैं। खेती की बिजली मुफ्त करने के लिए भाजपा को हटाओ और झाड़ू की सरकार बनाओ।

गुजरात के सरकारी अस्पताल टूटे पड़े हैं, न दवा मिलती और ना टेस्ट होता : Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों को अपनी फसल के पैसे 24 घंटे के अंदर मिल जाते हैं। लेकिन गुजरात में कई महीने पैसे नहीं मिलते हैं। पंजाब सरकार मंडी में आने वाली किसानों की सारी फसल खरीदती है। पहले पंजाब में 20 फीसद खेतों में ही नहरी पानी से सिंचाई होती थी और आज 78 फीसद हो रही है। गुजरात में 30 साल बाद भी भाजपा सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाई। अगले 20 साल भी ये लोग पानी नहीं दे पाएंगे, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है।

किसान खुश हैं तो गुजरात भी खुश है। ‘‘आप’’ सरकार ने दूसरा काम हर परिवार को 10 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा दिया। अब पंजाब में आम लोग भी उन बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा, जहां मुख्यमंत्री अपना इलाज कराते हैं। आज गुजरात में सरकारी अस्पताल टूटे पड़े हैं। अस्पताल में दवा नहीं मिलती, टेस्ट नहीं होता है। निजी अस्पतालों में लाखों रुपए लगते हैं। गुजरात में भी 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए। लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाकर झाड़ू को लाना होगा।

पहले छोटे से घर का भी हजारों रुपए बिल आता था, लेकिन अब जीरो बिल आता है। आज पूरे देश में सबसे महंगी बिजली गुजरात में है। मुफ्त बिजली देने का भी कांग्रेस-भाजपा वालों ने विरोध किया। ये कह रहे कि भगवंत मान सरकार गरीबों पर पैसे लुटा रही है, मुफ्तखोरी की आदत डाल रहे हैं। अगर इनके मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, एमपी की बिजली मुफ्त है तो आम घरों की भी बिजली फ्री होनी चाहिए।

जनता से अपील, गुजरात में ‘‘आप’’ की सरकार बनाओ, आपके बच्चों का भविष्य बना देंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ सरकार ने किसानों और घर की बिजली फ्री की, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया और फिर महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया। गुजरात के लोगों को भी ये सब मिल सकता है। लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाना पड़ेगा। उन्होंने आदिवासी समाज के बच्चों को बर्बाद कर दिया। उनके पढ़ने के लिए कोई भी ढंग का सरकारी स्कूल नहीं है। सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। वहीं, हमने पंजाब में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया है।

अब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के टीचरर्स को विदेश भेज कर उनकी ट्रेनिंग कराते हैं। गुजरात में ‘‘आप’’ की सरकार बनाओ, आपके बच्चों का भविष्य बना देंगे। आपके बच्चों को पढ़ाने और उसका भविष्य बनाने की बात केजरीवाल के अलावा कोई और नेता नहीं कह सकता।

यह भी पढ़े :- बड़ा जनसंपर्क अभियान : मंत्रियों और विधायकों ने 1000 से अधिक गांवों-वार्डों का किया दौरा


Punjab Media
Exit mobile version