Government Job : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में एसडीएम, डीएसपी, एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे कई पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। मेन्स एग्जाम 27 जून से 29 जून 2026 तक होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री।
डीएसपी के लिए शारीरिक योग्यता : हाइट :
- पुरुष : 170.18 सेमी
- महिला : 157.50 सेमी
सीना :
- बिना फुलाए : 83.82 सेमी
- फूलने के बाद : 87.63 सेमी हो
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 42 साल
- डीएसपी के लिए : अधिकतम उम्र 1 जनवरी 2026 को 27 वर्ष तक हो।
- ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
फीस :
- हरियाणा DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS, महिला, DESM, DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM : 250 रुपए
- राज्य के अनारक्षित, अन्य वर्ग : 1000 रुपए
- हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स : नि:शुल्क
सैलरी : पद के अनुसार, 44,900 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह




