Site icon Punjab Media

8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, Dearness Allowances में बढ़ोतरी

Gift for 8 lakh employees and pensioners Hike in Dearness Allowance.

Gift for 8 lakh employees and pensioners Hike in Dearness Allowance.

Punjab Media

चंडीगढ़, 18 सितंबर (Punjab Media Team)। पंजाब सरकार ने राज्य के लगभग 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद Dearness Allowances (DA) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। सरकार के अनुसार, बढ़ा हुआ DA 4-4 प्रतिशत की दो किस्तों में दिया जाएगा और इसका लाभ 1 अक्टूबर से वेतन के साथ मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कर्मचारी राज्य के प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ हैं और उनकी भलाई सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान टकराव के बजाय बातचीत और आपसी सहमति से किया जाएगा। सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर भी विचार करेगी।

बैठक के दौरान पुरानी पेंशन योजना (OPS), परखकाल के दौरान वेतन, विभिन्न भत्तों की बहाली, 2.59 के पेंशन मल्टीप्लीकेशन फैक्टर, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP), वर्ष 2015 और 2020 के परखकाल संबंधी पत्रों तथा अदालती फैसलों को लागू करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन मामलों के स्थायी समाधान के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी।

कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा, Dearness Allowances में 8% बढ़ोतरी; 1 अक्टूबर से मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ नियमित संवाद के लिए हर महीने अनिवार्य बैठक करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिलेगा और कई मुद्दों का समय रहते समाधान किया जा सकेगा।

महिला कर्मचारियों की सुविधा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि महिला कर्मचारियों को पेशेवर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिले।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 70,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया योग्यता और पारदर्शिता पर आधारित रही है, ताकि युवाओं को बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों के कल्याण और पंजाब की वित्तीय स्थिति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी लगन और समर्पण के साथ पंजाब की सेवा जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव आम राज प्रबंध के.के. यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- UPI Transactions चार्ज के खिलाफ AAP का पंजाब में जोरदार प्रदर्शन


Punjab Media
Exit mobile version