Site icon Punjab Media

Gangster Action : गैंगस्टरों पर सख्ती, भगवंत मान सरकार की नई इनाम नीति लागू

Gangster Action : Bhagwant Mann Government New Reward Policy Implemented

Gangster Action : Bhagwant Mann Government New Reward Policy Implemented

Punjab Media

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (Punjab Media)। पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए नई इनाम नीति लागू की है। इस नीति के तहत पुलिस को उन लोगों को पुरस्कृत करने का अधिकार दिया गया है जो गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों (Gangster Action) के बारे में पुख्ता जानकारी देंगे।

सरकार ने 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। अधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर इनाम राशि मंजूर करने की शक्तियां भी दी गई हैं।

इस योजना के तहत वरिष्ठ अधिकारी 1 लाख से लेकर 2 लाख रुपये से अधिक तक का इनाम मंजूर कर सकते हैं। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर कॉल करके गुमनाम रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से अपराधियों के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Gangster Action : क्या बदलेगा?

पुलिस को मजबूती

जनता की भूमिका व सुरक्षा


Punjab Media
Exit mobile version