Site icon Punjab Media

मावां-धीयां से Free Electricity तक, योजनाओं के लिए मान जरूरी- केजरीवाल

From schemes for mothers and daughters to free electricity—Mann’s approval is essential: Kejriwal

From schemes for mothers and daughters to free electricity—Mann’s approval is essential: Kejriwal

Punjab Media

पंजाब/नई दिल्ली, 26 नवंबर (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पंजाब के मोंगा में आयोजित ‘खुशहाल पंजाब’ महारैली में उमड़ी लाखों की भीड़ को संबोधित कर चुनाव का शंखनाद कर दिया। लोगों का प्यार देखकर उत्साहित अरविंद केजरीवाल ने 2027 में एक बार फिर भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट जरूर देंगी, लेकिन मेरी अपील है कि आप अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए मनाएं। मावां-धीयां, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, Free Electricity , तीर्थ यात्रा समेत अन्य योजनाएं जारी रखने के लिए एकमात्र शर्त यह है कि भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश को महंगाई की मार दे रही है। सीएम भगवंत मान ने हजार रुपए इस महंगाई की मार से लड़ने के लिए बड़ा सहारा दिया है। पांच साल के अंदर सीएम भगवंत मान ने मेरी सारी चुनावी गारंटियां भी पूरी करके दिखाई है। उन्होंने कांग्रेस, अकाली, भाजपा से सवाधान करने की अपील करते हुए कहा कि इन्होंने घोषणा कर दी है कि अगर ये सरकार में आए तो भगवंत मान सरकार की चल रही सारी योजनाएं बंद कर देंगे। पंजाब के लोग दिल्ली से सीख ले सकते हैं। आज दिल्ली के लोग भाजपा को वोट देकर पछता रहे। भाजपा सरकार ने ‘‘आप’’ सरकार की सारी योजना बंद कर दी है।

Free Electricity की गारंटी पूरी, आज पंजाब के घरों में जीरो बिल: केजरीवाल

रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने संविधान बनाया था और 26 नवंबर 2016 को आम आदमी पार्टी का स्थापना हुआ था। यह कोई संयोग नहीं है। मुझे लगता है कि ऊपर वाले का इशारा है कि आज जिस तरह हमारे देश में संविधान को रौंदा जा रहा है, संविधान को कुचला जा रहा है और अपमान किया जा रहा है, ऊपर वाले ने 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की स्थापना करके संविधान बचाने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी को दी है। 1949 में बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था, ‘‘सबकी बराबरी’’ और 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी ने जिम्मेदारी ली और कहा है, अब आम आदमी की बारी। अब देश को नेता नहीं, आम आदमी चलाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब सरकार चलाते हुए 5 साल हो गए। 5 साल पहले 2022 के चुनाव में मैंने पंजाब को कुछ गारंटी दी थी। केजरीवाल की गारंटी मतलब धोखा नहीं, पक्की गारंटी। भगवंत मान ने मेरी सारी गारंटी पूरी कर दी है। Free Electricity देने की गारंटी दी थी, आज सबको Free Electricity मिल रही है। तीर्थयात्रा करा रहे, मोहल्ला क्लीनिक बन गए। हमने फ्री इलाज कराएंगे, सबका 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा बन गया है। हमने शिक्षा अच्छी करने की गारंटी दी, आज कई स्कूल अच्छे हो गए हैं। अभी कई और स्कूल अच्छे होने बाकी हैं। अगले 5 साल में बचे हुए स्कूलों को भी शानदार बनाएंगे। हमने सभी महिलाओं को उनके खाते में हजार रुपए महीना देने का वादा किया था। हमारी यह सबसे बड़ी गारंटी थी और इसे भी हमने पूरी कर दी है।

मावां-धीयां योजना में देरी पर केजरीवाल ने बताई वजह

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं मावां-धीयां गारंटी पूरी करने में बहुत देर कर दी। इतने देर में क्यों दी? मैं मानता हूं कि इस गारंटी को पूरी करने में हमें तीन-चार साल लग गए। लेकिन इसका कारण यह है कि हमारे से पहले जितनी सरकारें थीं, वो पंजाब का सारा खजाना लूट कर चली गईं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए स्वीटजरलैंड में अकाउंट खोल रखे हैं। बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी बना रखी है। उनके पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं। जब हमने सरकार संभाली थी, तब पंजाब का खजाना खाली था। पंजाब के खजाने को भरने में 4 साल लग गए। पूरी ईमानदारी के साथ सरकार का एक- एक पैसा बचाकर खजाना भरा। इसलिए थोड़ी देर लग गई। हम तो सरकार बनते ही पैसा देना चाहते थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मावां-धीयां सत्कार योजना को लागू करने में ही मोदी सरकार ने बड़ी अड़चने लगाई। मोदी सरकार ने पंजाब का पैसा रोक दिया। हमने कोर्ट का सहारा लिया। इन्होंने तरह तरह से योजना को रोकने की कोशिश की, लेकिन हम भी मजबूत हैं। भगवंत मान ने योजना रूकने नहीं दिया। अब हर महीने मावां-धीयां का पैसा आ रहा है।

इस योजना के तहत हर महिला को 1000 रुपए मिलने हैं। सरकार 3-3 महीने का पैसा एक साथ उनके खाते में दे रही है। 3 महीने के 3 हजार रुपए समान्य वर्ग की महिलाओं को और दलित समाज की महिलाओं को 1500 रुपए महीने के हिसाब से 4500 रुपए मिल रहा है। जिन महिलाओं को पहले पंजीकरण कर लिया था, उनको पहले 3 हजार रुपए मिल गए और बाकियों को बाद में मिल रहे हैं। सभी महिलाओं को एक दिसंबर को पूरे पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद सभी महिलाओं को हर तीन महीने में 3000-3000 या 4500-4500 रुपए मिला करेंगे।

हजार रुपये कम नहीं, महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हजार रुपए ज्यादा नहीं होते, लेकिन कम भी नहीं होते हैं। हम ये नहीं कह रहे हैं कि हजार रुपए में घर का पूरा खर्च चल जाएगा। लेकिन आज पेट्रोल, डीजल, गैस, सब्जियां और राशन समेत सबकुछ महंगा हो गया है। जब मोदी सरकार ने देश में इतनी महंगाई कर रखी है तो भगवंत मान ने हजार रुपए देकर थोड़ा सा सहारा दिया है। जब घर का खर्च नहीं चलता और कोई हजार रुपए दे जाए तो महिला खुले हाथ से घर चला सकती है। कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा अच्छा होता है।

केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को मिल रहे हजार रुपए को लेकर कई भावनात्मक कहानियां सामने आ रही हैं। एक गरीब महिला के घर में उनके पिता बीमार हैं। वह मेडिकल स्टोर से उधार दवा लाती हैं। जब पैसे आते हैं, वह उसे दे देती हैं। इस बार जब वह दवा लेने पहुंची तो मेडिकल स्टोर वाला उधारी में लिखने लगा तो महिला ने उसे रोक दिया और पूरे पैसे दे दिए। महिला ने बताया कि सीएम भगवंत मान ने पैसे दिए हैं। बहुत सारी महिलाएं नए कपड़े खरीदी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सारी विरोधी पार्टियों ने एलान कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले मावां धीयां योजना और Free Electricity बंद कर देंगे। कांग्रेस के एक बहुत बड़े नेता ने एक इंटरव्यू में बोला कि इसकी क्या जरूरत है। इससे सरकार पर बहुत बोझ पड़ रहा है। मावां धीयां योजना और Free Electricity बंद होनी चाहिए। कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि उसकी सरकार बनेगी तो बंद कर देगी। जब पंजाब के लोग कांग्रेस को वोट ही नहीं देंगे तो उसकी सरकार कहां से बनेगी।

मोदी जिसे रेवड़ी कहते हैं, वह जनता का अपना पैसा है: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी इसे फ्री की रेवड़ी कहते हैं। सरकारी पैसा जनता है। मावां धीयां को मिल रहा पैसा उनका ही है। मोदी जी कहते हैं कि फ्री की रेवड़ी बंद होनी चाहिए। दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार बनी है, आम आदमी पार्टी की सरकार में चल रही सारी योजनाएं बंद कर दी। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिया। अब Free Electricity भी बंद करने जा रहे हैं। अस्पतालों में फ्री दवाइयां मिलनी बंद हो गईं, तीर्थ यात्रा स्कीम भी बंद कर दी है। इन पार्टियों से बच कर रहना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सारी स्कीमें एक ही शर्त पर जारी रह सकती हैं, भगवंत मान को दोबारा सीएम बनाना होगा। आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी तभी ये सारी स्कीमें जारी रहेंगी। इसलिए कांग्रेस, भाजपा या अकाली दल को वोट देने की गलती नहीं करना है। दिल्ली के लोग भाजपा को वोट देकर अब पछता रहे हैं। ये लोग सब योजनाएं बंद कर देंगे। सभी महिलाओं से अपील है कि भगवंत मान ने आपकी मदद की है। जो हमारी मदद करता है, उसका हाथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप किसी भी पार्टी से हैं, लेकिन इस बार हर महिला का वोट आम आदमी पार्टी को पड़ना चाहिए।

महिलाएं खुद वोट दें और घर के पुरुषों को भी समझाएं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप अपना वोट आम आदमी पार्टी को तो देंगी लेकिन आप अपने घर के पुरुषों से भी आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात करें। सबको Free Electricity दी, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया, दिन में सिंचाई की बिजली दी, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा भी कराया। आज तक पंजाब में कोई भी पार्टी नहीं आई, जिसने महिलाओं को हजार रुपए खाते में डाला हो, 10 लाख का इंश्योरेंस किया हो, तीर्थ यात्रा कराई हो। बेटे को भी समझाएं, भगवंत मान सरकार ने 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी बिना रिश्वत के दी गई हैं। मेरिट पर सबको नौकरी मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को गारंटी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सारी योजनाएं जारी रखेगी। किसी की हिम्मत नहीं है कि एक भी योजना को बंद कर दे। तीर्थ यात्रा, स्वास्थ्य बीमा, मावां-धीयां, Free Electricity समेत सारी योजना चालू रहेगी। इस चालू रखने के लिए पंजाब की जनता भगवंत मान को अपना आशीर्वाद दें।

यह भी पढ़े :-  Khushhaal Punjab Moga Rally में उमड़ा जनसैलाब, मान ने दिखाई ताकत


Punjab Media
Exit mobile version