नया एटीएम कार्ड बनवाने के नाम पर हो रहा फ्रॉड
भारत देश में फ्रॉड की खबरें तो आम ही सुनने में मिल रही हैं। कभी क्रेडिट कार्ड को लेकर तो कभी डेबिट कार्ड। लेकिन इन दिनों स्कैमर्स Fraud करने का कुछ नया और अनोखा ही तरीका अपना रहे हैं। इसलिए हम आज आपको इस लेख के माध्यम से आगाह कर रहें है ताकि आप इन स्कैम्स से बच सकें और साथ ही यह भी बताएंगे कि फ्रॉड करने का नया और अनोखा तरीका कोन सा है तथा इनसे कैसे बचा जा सकता है।
इस तरह हो रहा Fraud
कुछ दिन पहले एक महिला जो कि नोयडा दिल्ली की निवासी है , उन्होंने बताया कि उनके पास एक कॉल आता है और सामने वाला कहता है कि आपका एटीएम एस्सपायर होने वाला है, अगर आप इसे भविष्य में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको यह नया बनवाना पड़ेगा। तो महिला ने समझा कि यह कॉल उसे बैंक की ओर से आई है, क्योंकि स्कैमर्स ने महिला को यकीन दिलाने के लिए यह कह दिया कि आप अपनी निजी जानकारी फोन पर सांझा ना करें।
उसके बाद महिला को यकीन हो गया कि यह आॅरीजनल कॉल है। जिसके बाद महिला को उनके फोन पर मैसेज में लिंक भेज दिया, जिसमें उसे डिटेल भरने को कहा गया। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो एक एप्प डाऊनलोड हो गया, जिसके बाद उसके एटीएम कार्ड की डिटेल भरने का आॅप्शन आ गया।
डिटेल भरने के बाद स्कैमर्स का महिला को फिर से फोन आया और उससे ओटीपी मांगने लगा, तब महिला ने ओटीपी देने से मना कर दिया। तो स्कैमर्स ने एक नया लिंक भेजकर उस एप्प को डाऊनलोड करने को कहा। महिला ने स्कैमर्स की यह बात मान ली जिसके बाद एप्प डाऊनलोड कर लिया। जिसका नाम वीपीएन कैनेट था, जिसका काम एप्प फोन को हैक करने के लिए था। जिसके बाद महिला का फोन हैक करके उसके खाते से 1 लाख रूपये निकाल लिया गया।
ऐसे कॉल्स को ना उठाएं | Fraud
- अगर आपके पास कोई भी ऐसी कॉल आती है तो आप उसे ना उठाएं।
- अगर आपने गल्ती से उठा भी ली है तो साथ के साथ कॉल को कट कर दें।
- ताकि आप ऐसे स्कैसर्म से बचा जा सके।
आॅटीपी कभी भी किसी से शेयर ना करें | Fraud
- अगर आपको कोई के्रडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के नाम से कॉल आता है तो उसे इग्नोर करना ही बेहतर होता है।
- लेकिन किसी कारण आपको स्कैमर्स अपनी बातों से यकीन दिलवा देते हैं कि वह फ्रॉड कॉल नहीं है।
यहां आपको हम बतां दे कि कभी भी आप अपनी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें और के्रडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के लिए किसी आॅटीपी की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए आप अपना आॅटीपी किसी के साथ शेयर मत करें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




