Site icon Punjab Media

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पंजाब सरकार ने जारी किए नए आदेश

Subsidy
Punjab Media

किसानों को मशीनरी पर मिलेगी 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी

चंडीगढ़। राज्य सरकार ने पराली जलाने से रोकने के लिए ‘फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना’ शुरू की है। इसके तहत किसानों को मशीनें मुहैया कराने के लिए 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकारी व सहकारी बैंकों से परली प्रबंधन के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन मिलेगा। Subsidy

लोन चुकाने की अवधि 5 वर्ष होगी और इसे 10 अर्धवार्षिक किस्तों में भी चुकाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। यह जानकारी खुद पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई। है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।

लोन की राशि दस किश्तों में | Subsidy

अब तक सरकार की तरफ से 50 किसानों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। 65 किसानों पर 1.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक लाख 70 हजार तक की रिकवरी भी की गई। इस बार सबसे ज्यादा केस अमृतसर में 96, तरनतारन 26 केस, फिरोजपुर में 12, गुरदासपुर 11, जालंधर नौ, संगरूर छह, मोहाली पांच, लुधियाना दो, पटियाला तीन, शहीद भगत सिंह नगर एक, बठिंडा एक, मलेरकोटला एक, फतेहगढ़ साहिब एक, रूपनगर एक, फाजिल्का एक और मोगा में एक केस केस सामने आया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version