Site icon Punjab Media

किसान महापंचायत में लिया फैसला: 22 को पीपली में होगी किसान, मजदूर महापंचायत

Farmers' Mahapanchayat
Punjab Media

चंडीगढ़। जींद के उचाना में हाइवे स्थिति अतिरिक्त मंडी में रविवार को किसान महापंचायत आयोजित हुई। इस महापंचायत को लेकर पंजाब बॉर्डर व कैथल बॉर्डर की सीमा सील करने के बावजूद भारी तादाद में किसान पहुंचे। महापंचायत शुरू होने से पहले अतिरिक्त मंडी के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

जब तक पंचायत चली तब तक प्रशासन की पंचायत पर नजर रही। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी किसान पहुंचे। महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान नौजवान यूनियन द्वारा किया गया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, श्रवण सिंह पंडेर, अभिमन्यु कोहाड़ मुख्य रूप से पहुंचे।

22 सितंबर को पीपली कुरूक्षेत्र महापंचायत आयोजित होगी

महांपचायत में हुए फैसले की जानकारी देते हुए डल्लेवाल ने बताया कि यूपी में भी गत एक सितंबर को किसान महांपचायत हुई थी। दक्षिण भारत में भी 27, 28 अगस्त को इस तरह की महापंचायत हो चुके है। 22 सितंबर को पीपली कुरूक्षेत्र महापंचायत आयोजित होगी। हम जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है वो मांग केवल पंजाब, हरियाणा की नहीं है बल्कि पूरे देश के किसानों की है।

इस आंदोलन के साथ पूरे देश को जोड़ने के लिए देश के कौने-कौने में जाकर किसान महापंचायत की जा रही है। पूरे देश को इस आंदोलन के साथ जोड़ा जाएगा। किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ इस आंदोलन से जोड़ने का प्रयास है। डल्लेवाल ने कहा कि किसान महापंचायत में आने से जिस तरह के किसानों को सरकार द्वारा रोका गया वो बहुत शर्मनाक, निंदनीय है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version