Site icon Punjab Media

Soldiers के आश्रितों को 10.97 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया राशि वितरित

Cabinet Minister Mohinder Bhagat told about Soldiers
Punjab Media

चंडीगढ़, 25 फरवरी:
Martyrs और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 21 Soldiers , जिनमें 12 शहीद सैनिक और 9 दिव्यांग सैनिक शामिल हैं, के आश्रितों को एक्स-ग्रेशिया के रूप में 10,97,50,000 रुपये की राशि वितरित की है। यह जानकारी आज पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने दी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब ने हमेशा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश के युवाओं ने सशस्त्र बलों में अहम योगदान दिया है। पंजाब के सैनिकों ने विभिन्न युद्धों में अद्वितीय बहादुरी दिखाई है, जिससे हमारे देश का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इन शहीदों के आश्रितों को उचित सम्मान और वित्तीय सहायता प्रदान करना सुनिश्चित कर रही है। Soldiers

पंजाब सरकार Soldiers और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए वचनबद्ध

मंत्री ने आगे बताया कि कई सैनिक छोटी उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं और उन्हें नौकरियों के अन्य अवसरों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और विश्व युद्ध के बेसहारा सैनिकों को भी सहायता की जरूरत होती है। रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग प्रशिक्षण, पुनः रोजगार और स्वरोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने बहादुर सैनिकों के बलिदानों को सम्मान देने के अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ संकल्पित है और उनके आश्रितों की हरसंभव सहायता करने के लिए हर समय तैयार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version