चंडीगढ़, 1 अप्रैल
Education Department में नए भर्ती हुए शिक्षकों ने Punjab CM Bhagwant Singh Mann की पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौकरियां देने के लिए सराहना की।
संगरूर की सिमरनजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसके पति को 2023 में नियुक्ति पत्र मिला था और अब उन्होंने यह नौकरी हासिल कर अपने दादा जी का सपना साकार किया है। उसने कहा कि इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है, जिन्होंने पूरी पारदर्शिता से भर्ती सुनिश्चित की है।
मानसा के रहने वाले गगनदीप सिंह ने बताया कि वह निजी क्षेत्र में काम कर रहे थे और लंबे समय से नौकरी पाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके परिवार में किसी के पास भी सरकारी नौकरी नहीं थी। इस नौकरी के लिए वे मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के हमेशा आभारी रहेंगे।
Education Department में पिछली सरकारों के दौरान सरकारी नौकरी की टूट चुकी थी उम्मीद
रामफल सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान उनकी और उनके दोस्तों की सरकारी नौकरी की उम्मीद टूट चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री की बदौलत आज उन्हें नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान उन्हें तीसरी नौकरी मिली है, जो उनके लिए बहुत गर्व की बात है।
रूपनगर की रहने वाली संदीप कौर ने बताया कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह सरकारी नौकरी करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बदौलत यह सपना पूरा हुआ है क्योंकि इससे पहले उनके पति को भी इसी सरकार के दौरान नौकरी मिल चुकी है।
मानसा के हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें मौजूदा सरकार में ही पंजाब पुलिस में नौकरी मिली थी, लेकिन अब उन्हें शिक्षक के रूप में भी नौकरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जाता है।
संगरूर की गोलो कौर ने मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को नौकरियां देने और आम आदमी का जीवन बेहतर बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें और कई अन्य लोगों को दस दिनों के भीतर दूसरी नौकरी मिली है, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
पटियाला की रवनीत कौर ने करोड़ों पंजाबियों के सपने साकार करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस नौकरी के लिए वे हमेशा मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की ऋणी रहेंगी। Education Department
- Punjab Budget 2025-26: बागवानी विभाग के लिए 137 करोड़ आवंटित
- Budget Session 2025: पंजाब ने कृषि के लिए 14,524 करोड़ रुपये आवंटित
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

