Site icon Punjab Media

जिम में कसरत कर रहे DSP की मौत

DSP Dilpreet Singh

DSP Dilpreet Singh

Punjab Media

सीने में उठा था दर्द, खनौरी बॉर्डर पर तैनात थे DSP Dilpreet Singh

लुधियाना के प्रतिष्ठित होटल पार्क प्लाजा में बने जिम के अंदर कसरत करने के लिए आए डीएसपी मलेरकोटला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। DSP Dilpreet Singh का कुछ समय पहले ही लुधियाना से तबादला हुआ है। वे इन दिनों खनौरी बॉर्डर पर तैनात थे। 1992 में बतौर एएसआई भर्ती हुए दिलप्रीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स कोटे में ही उन्हें नौकरी मिली थी। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिलप्रीत की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

मलेरकोटला में तैनात थे DSP Dilpreet Singh

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी दिलप्रीत सिंह इस समय मलेरकोटला में तैनात थे। लुधियाना की पुलिस लाइन में उनका घर था। वह अक्सर लुधियाना अपने घर आते थे। जिम का शौक रखने वाले डीएसपी दिलप्रीत सिंह पार्क प्लाजा में बने जिम में कसरत करने जाते थे।

कसरत के दौरान उनके सीने में अचानक से दर्द होने लगा और वह वहीं गिर पड़े। जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी दिलप्रीत सिंह ने लुधियाना में काफी सालों तक नौकरी की है और कई बड़े मामलों को भी सुलझाया है।

डीएसपी का घर पुलिस लाइन लुधियाना में है

जानकारी के मुताबिक दिलप्रीत सिंह रोज जिम में कसरत के लिए आते थे। वीरवार दोपहर को वो जिम में आए थे और कसरत कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि दिलप्रीत सिंह लुधियाना में एसीपी फाइनेंशिल के पद पर तैनात थे। पिछले दिनों हुए तबादलों के बाद उन्हें डीएसपी मालेरकोटला तैनात किया था। अब वे अपनी सेवाएं वहीं दे रहे थे। उनका घर पुलिस लाइन लुधियाना में है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version