मानसून की एंट्री लगभग सभी इलाकों में हो चुकी है जिससे काफी हद तक लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लेकिन यह राहत की बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई है। क्योंकि बारिश के मौसम से वायरल इंफेक्शन का डर बहुत ही ज्यादा मात्रा में बढ़ जाता है। बारिश होने की वजह से बारिश का पानी एक जगह इक्ट्ठा हो जाता है जिससे मच्छर पैदा होते हैं उसके बाद वायरल इन्फेक्शन फैलता है। Monsoon
जिससे भयानक बीमारियां होने का डर बना रहता है। आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे बचाव के तरीके बताने जा रहे हैं जिससे ना केवल आप वायरल इन्फेक्शन से बचेंगे बल्कि इनसे होने वाली बीमारियां भी दूर भगा पाएंगे।
गन्दे पानी से फैलता है इन्फेक्शन | Monsoon
- बारिश के मौसम में बड़ो के मुकाबले बच्चों की इम्युनिटी बेहद कमजोर होती है।
- अगर बच्चों के खाने-पीनें में थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो बच्चों की सेहत पर बुरा असर पडेगा।
बारिश के इस मौसम में गंदे पानी, मच्छर और पॉल्यूशन के कारण बाकी मौसम के मुकाबले इस मौसम में बीमारियां बेहद तेजी से फैलती हैं। जिससे इन्फेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप अपने आस-पास बारिश के पानी को एकत्रित ना होने दें।
घर के आस पास रखें सफाई का विशेष ध्यान | Monsoon
- आप अपने घर के आस-पास बारिश को एकत्रित ना होने दें।
- घर के आस-पास घास को बड़ा ना होनें दे।
- अपने घर में सफाई अच्छे तरीके से करें।
- बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
- बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहना कर ही बाहर भेजें।
- अपने घर में नेचुरल स्पे्र का छिड़काव समय समय पर करते रहें।
बारिश के मौसम में फैलती हैं डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां | Monsoon
बारिश के इस मौसम में एयर बोर्न, मॉस्किटो बोर्न, वाटर बोर्न डिजीज बहुत ज्यादा मात्रा में पैदा होती हैं। इसके साथ बारिश के इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी भयानक बीमारियां मच्छरों के काटने से बेहद तेजी से फैलती है। वहीं गंदी हवा और पानी के कारण डायरिया, पीलिया और टाइफाइड का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू और वायरल फिवर खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
गन्दे पानी के सेवन से बचें, साफ-सफाई बनाएं रखें | Monsoon
- कभी भी आप बाहर लगे किसी भी नल से पानी ना पीएं।
- अपने हाथों को साफ रखें।
- सब्जियां व फ्रूट्स का सेवन हमेशा अच्छे से धोकर ही इस्तेमाल में लाएं।
- आप अपने घर के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- अपने घर के आस-पास गंदा पानी जमा न होने दें।
- बारिश के मौसम में कीड़े काटने का डर रहता है, इसलिए शरीर को पूरी तरह ढक कर ही रखें।
- मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
- जिस जगह पर जलभराव है, वहां से दूर करने की कोशिश करें।
- इससे हेल्थ को खतरा हो सकता हैञ बारिश में बाहर से आने के बाद पैर जरूर धोएं।
नोट: हमारे लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

