हम Office Work के बोझ तले इतने दब से जाते हैं कि प्रेसर के ज्यादा होने की वजह से खुद का ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से हमें तनाव होने लगता है। हमारे दिमाग में बस यही चीजें चलती रहती हैं, कि कैसे सब कुछ मैनेज किया जाए, कैसे काम खत्म हो आदि।
लेकिन हम भूल जाते हैं कि काम में जितनी हड़बड़ाहट होगी, काम के उतने ही ही देर से और गलत होने की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने सभी कामों और स्थिति को इन तीन टिप्स की मदद से मैनेज करते हुए चले, जिससे आपकी वर्क और पर्सनल लाइफ, दोनों ही ठीक रहेगी।
पूरी नींद लेना जरूरी | Office Work
- सोते समय आपका शरीर तनाव और दिनभर के दबाव से खुद को डिटॉक्स करता है।
- अगर आप तनाव होने के साथ-साथ ठीक से नींद भी नहीं ले रहे हैं तो यह आपकी स्थिति को और बदतर कर सकता है।
- इसलिए अच्छी और गहरी नींद लें।
बात करें | Office Work
- खुद को रिलैक्स करने के लिए किसी से बात करना एक अच्छा तरीका है।
- यह आपको खुद को एक्सप्रेस करने का मौका देता है।
- अगर आप इसके बारे में किसी से बात करते हैं तो आपको चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
- आपका दिन कैसा रहा, आप किस बात को लेकर चिंतित है, इस बारे में अपने सहकर्मियों, मित्रों और परिवार के लोगों से बात करें।
मेडिटेशन करें | Office Work
- हर सुबह ध्यान, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज और माइंडफुलनेस पर फोकस करें।
- ये तनाव से राहत दिलाने वाली तकनीक हैं।
- यह आपके दिमाग को तनावपूर्ण स्थिति से हटाने में मदद कर सकता है।
- सांस लेते, चलते या भोजन करते वक्त अपनी इन एक्टिविटी पर फोकस करने की कोशिश करें।
Read Also:
चेहरे पर चमक लाएंगे किचन में मौजूद चीजें
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

