टेस्टी Pizza बना अमेरिका के स्कूली बच्ची मौत का कारण, सच्ची घटना
गर्मी हो या सर्दी, हम हेल्दी फूड खाने की बजाय दिन प्रतिदिन जंक फूड (फास्ट फूड) की ओर बढ़ रहे हैं। जिसमें Pizza पहले नम्बर पर आता है, जिसे लेकर हर किसी के दिमाग में यही चलता है कि पेट आराम से भर जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्टी पिज्जा किसी की मौत का कारण बन सकता है।
वैसे तो पिज्जा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन हाल ही में अमेरिका के टेक्सास से बड़ा ही अजीब सा मामला सामने आया है जहां पर पिज्जा खाने से स्कूली बच्ची की मौत हो गई है। दरअसल, स्कूल बच्ची ने जब पिज्जा खाया तो उसके बाद उसे एलर्जिक रिएक्शन हुआ जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
ऐसे में अगर आप व आपका परिवार इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आज ही पिज्जा से दूरी बना लें। लेकिन आपके बच्चे फिर भी पिज्जा खाने की जिद्द कर रहें तो उन्हें पिज्जा देने से पहले आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपको कोनसी सावधानियां बरतनी चाहिए।
जंक फूड हमारी सेहत के लिए है नुकसानदायक, इसे खाने से बचें | Pizza
वैसे तो सारे ही जंक फूड हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, लेकिन पिज्जा को लेकर हाल ही में जो मामला सामने आया है वैसे चौंका देने वाला है। डॉक्टर्स व हेल्थ एक्सपर्ट की मांने तो वह हमेशा ही पिज्जा को हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हैं, पिज्जा को खाने से हमे बचना चाहिए।
जंक फूड में हेल्दी फूड के मुकाबले विटामिन, फाइबर व खनिज जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जो हमारे शरीर के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है। जिससे हमें कई तरीके की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जंक फूड में फाइबर की मात्रा कम होने के कारण आपको कब्ज, सूजन और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमें जंक फूड को खाने से बचना चाहिए।
Pizza से हो सकती है गंभीर एलर्जी, जो बनती है मौत का कारण
- पिज्जा को बनाने के लिए चीज का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है।
- जिन्हें डेयरी एलर्जी होती है अगर ज्यादा मात्रा वाले पिज्जा का सेवन कर लें तो उन्हें एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
- जो मौत तक का कारण बन सकता है।
- दरअसल, एलर्जिक रिएक्शन में उल्टी, पित्त के साथ पाचन की समस्याएं हो सकती है
- इसके साथ ही एनाफिलेक्सिस भी हो सकता है, जो बहुत ही ज्यादा गंभीर जानलेवा रिएक्शन है।
- डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं कि जिन्हे डेयरी एलर्जी की समस्या है
- उन्हें ज्यादा चीज वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

