Site icon Punjab Media

सड़क पर पड़े किसी अनजान थैले को न लगाएं हाथ, वरना आपके साथ भी हो सकता है हादसा

Bengal Blast
Punjab Media

सड़क पर पड़ा था बैग, हाथ लगाते ही फटा, एक घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार दोपहर पौने दो बजे के करीब सड़क पर पड़े बैग में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट हुआ है। हादसे में कचरा बीनने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर चोट लगी है।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा टेप से घेर लिया और तत्पश्चात बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि धमाका होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद पुलिस ने इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी। एक प्रत्क्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर पड़े बैग को जैसे ही कचरा बीनने वाले ने छुआ तो उसमें विस्फोट हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। हमने देखा कि कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति पास में पड़ा हुआ था, जिसकी दाहिनी कलाई पर चोट लगी थी। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version