कहीं आप भी तो नहीं उन्हीं लोगों में शामिल
आज के दौर में बच्चों का दिमाग बहुत ही तेज है, जैसे हम कहते हैं कि यह बच्चा के दिमाग तो कम्प्यूटर से भी तेज है, इसका कारण है बच्चे छोटी उम्र में ही बड़े हो रहे हैं। जिसकी वजह है कि मां-बाप अपने बच्चों का बचपन childhood उनके समय से पहले ही छीन रहे हैं। आज कल के मां-बाप जैसे ही बच्चा पैदा होता है, तो उसके भविष्य के बारे में चिंता करने लगते हैं, जिसका उसके दिमाग पर पूरा असर पड़ता है और बच्चा उम्र से पहले ही बड़ा हो जाता है।
मां-बाप अपने बच्चे पर पढाई, एक्टिविटीज जैसे कई जिम्मेवारियों का दबाव बनाने लगते हैं जिससे बच्चे के पास अपने बचपन को जीने का समय ही नहीं मिलता। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके इस दबाव के कारण बच्चे के दिमाग पर क्या असर पड़ता है अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बच्चे पर होने वाले असर के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी जानकारी देंगे कि आपको अपने बच्चे के साथ कैसा व्यवहार रखना चाहिए।
बच्चे को बचपन जीने का पूरा हक | childhood
मनोवैज्ञानिक और शिक्षा एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चे को उसका बचपन जीने का पूरा हक होता है। उनका मानना है कि बच्चा अगर बचपन में अपनी मस्ती और खेलकूद करता है तो उससे न केवल बच्चा शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहता है। साथ ही सामाजिक जीवन का विकास भी बेहतर हो जाता है।
यह भी होता है कि मां-बाप को अपने बच्चे के भविष्य की भी पूरी चिंता रहती है कि उनका बच्चा कहीं पीछे ना रह जाए, इसी चक्कर में वह बच्चे पर प्रेशर डालते हैं जिससे बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है जो बिल्कुल सही नहीं है। आपका बच्चे के लिए चिंता करना सही है। लेकिन बच्चे को प्रेशर देना भी ठीक नहीं होता। इसलिए यहां मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बच्चे पर बिना किसी दबाव के बड़े ही प्यार के साथ बच्चे को उसकी इच्छा अनुसार चीजों को सिखाना चाहिए। इससे न केवल बच्चे खुश रहेंगे बल्कि उनका विकास भी बेहतर होगा और आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
मां-बाप को क्या करना चाहिए क्या नहीं | childhood
- बच्चों को कभी भी किसी काम के लिए प्रेशर ना दें।
- बच्चों को उनकी इच्छानुसार ही चीजों को सिखाएं।
- बच्चे के सामने आप कभी झगड़ा ना करें।
- बच्चे को खेलने कूदने और मस्ती का पूरा समय दें।
- बच्चे को उसकी पढ़ाई के प्रेरित करें लेकिन उन पर दबाव बिल्कुल ना डालें।
- बच्चों की दिनचर्या में पढ़ाई, खेल और आराम सभी को शामिल करें।
- बच्चों को उनकी पसंद-नापसंद और परेशानियों के बारे में बात करें।
मां-बाप को नहीं करना चाहिए यह काम
- बच्चों की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक क्षमता उतनी नहीं होती कि वे सभी चीजों को बखूबी निभा सके।
- ज्यादा प्रेशर देने से वे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
- उनके खेलने-कूदने और बचपन का आनंद लेने का समय कम हो जाता है।
- जब बच्चे हर वक्त पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं,
- तो उनकी रचनात्मकता और खुश रहने की क्षमता पर असर पड़ता है।
- उन्हें उनके बचपन को जीने का पूरा मौका मिलना चाहिए।
खेलकूद, मस्ती और दोस्ती में बिताया गया समय उनके संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को बिना दबाव के, आराम से और उनकी रुचियों के अनुसार चीजें सिखाएं। इससे बच्चे न सिर्फ खुश रहेंगे, बल्कि उनका विकास भी बेहतर तरीके से होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

