Site icon Punjab Media

बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल साथी सहित गिरफ्तार

Arrest

Arrest

Punjab Media

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हेरोइन की तस्करी करने वाला पंजाब पुलिस का बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल व उसके साथी को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 71.23 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर सिटी के रहने वाले बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल अमरदीप सिंह उर्फ काला और मोहाली स्थित बहिलोलपुर निवासी प्रवीन के रुप में हुई है। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों और भी कई खुलासे होंगे।

सेक्टर 39 में हेरोइन की सप्लाई

एसपी केतन बंसल ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, कि सेक्टर 39 में हेरोइन की सप्लाई की जानी है इसके बाद इंस्पेक्टर अशोक और एएसआई हीरा सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। इसी दौरान एक शख्स वहां से गुजर रहा था जिस पर क्राइम ब्रांच को शक हुआ और उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रवीन बताया इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रवीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया कि वह फिरोजपुर के रहने वाले काला से हेरोइन खरीद कर लाता है। जिसके बाद इंस्पेक्टर अशोक की अगुवाई में टीम बनाई गई और फिरोजपुर दबिश कर मुख्य आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस को 16.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काला पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के पद पर 15 साल तक कार्यरत था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के सिरसा में एनडीपीएस एक्ट का एक, पंजाब के फिरोजपुर में एक्साइज एक्ट के 3 केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें

फरवरी में दूसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, गुरुग्राम में करेंगे Dwarka Expressway का उद्घाटन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version