Site icon Punjab Media

अजनाला बाढ़ संकट पर धालीवाल ने Governor Gulab Chand Kataria से लगाई गुहार

Dhaliwal appeals to Governor Gulab Chand Kataria regarding the Ajnala flood crisis.

Dhaliwal appeals to Governor Gulab Chand Kataria regarding the Ajnala flood crisis.

Punjab Media

चंडीगढ़, 18 अगस्त (Punjab Media Team)। अजनाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान और सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को लेकर पंजाब के Governor Gulab Chand Kataria से मुलाकात की। विधायक के साथ अजनाला क्षेत्र के सरपंच, चेयरमैन और जिला परिषद सदस्य भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

Governor Gulab Chand Kataria से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए धालीवाल ने कहा कि उन्होंने अजनाला के लोगों की गंभीर समस्याओं और बाढ़ से होने वाले नुकसान से राज्यपाल को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि रावी और उज नदी के पानी के कारण अजनाला क्षेत्र को हर वर्ष भारी बाढ़ का सामना करना पड़ता है। जम्मू-कश्मीर से आने वाली उज नदी का पानी पठानकोट, सुजानपुर, दीनानगर, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक होते हुए अजनाला पहुंचता है, जिससे इलाके में व्यापक नुकसान होता है।

विधायक ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें तबाह होती हैं, सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, स्कूलों को नुकसान पहुंचता है और उपजाऊ जमीन पानी में बह जाती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के लगातार खतरे के कारण क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए भी निवेशक आगे नहीं आ रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

उज नदी पर डैम की मांग तेज, धालीवाल ने Governor Gulab Chand Kataria से लगाई गुहार

धालीवाल ने Governor Gulab Chand Kataria का ध्यान केंद्र सरकार की उज नदी पर प्रस्तावित डैम परियोजना की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि यह योजना पिछले 10-12 वर्षों से लंबित है। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वह इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्रधानमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाएं और इसके निर्माण को जल्द शुरू करवाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि डैम बनने से बाढ़ पर नियंत्रण के साथ बिजली उत्पादन, सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। धालीवाल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है तो सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता देनी होगी।

विधायक ने प्रधानमंत्री द्वारा पिछली बार घोषित 1600 करोड़ रुपये के मुआवजे का मुद्दा भी Governor Gulab Chand Kataria के समक्ष उठाया और जल्द राशि जारी करने की मांग की।

धालीवाल के अनुसार, राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिया कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात का समय तय करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अजनाला की बाढ़ समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

यह भी पढ़े :- पंजाब में AAP को बड़ा सियासी रिस्पॉन्स, कई बड़े Congress leaders पार्टी में शामिल


Punjab Media
Exit mobile version