Site icon Punjab Media

साइबर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझाया ऑनलाइन  ठगी का मामला

Farud

Farud

Punjab Media

एक आरोपी काबू, दूसरे की हुई पहचान

जिला की साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर लाखों रुपए की ठगी के एक मामले को मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी शिवनगर, हिसार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर घटना के दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

यह था मामला:

साइबर पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र हजूर चंद निवासी कोटली हाल बरनाला रोड, सरसा की शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन में बीती 1 मार्च को अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने अपना सामान मंगवाने के लिए बठिंडा में सुनील तथा उसके दूसरे साथी को आॅनलाइन करीब 3,95000 की राशि डलवाई थी।

आॅनलाइन पेमेंट डलवाने के बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत के पास सामान न भेज कर उनके साथ ठगी व धोखाधड़ी की थी। उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के एक आरोपी सुनील को काबू कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version