- कलानौर बसाना रोड के पास हुई मुठभेड़
चंडीगढ़। कलानौर बसाना रोड के पास अल सुबह हत्या के मामले में वांछित बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड हो गई। क्रॉस फायरिंग में जहां बदमाश के पैर में गोली लगी है, वहीं बदमाश द्वारा चलाई गई गोली एएसआई को लगी, लेकिन एएसआई द्वारा बुलेटप्रुफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई। Surendra Lohari
पुलिस ने बदमाश को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया। अपराध जांच शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि गांव गुढ़ान निवासी प्रदीप हत्याकांड में वांछित अपराधी हिसार जिले के मोठ लोहारी निवासी सुरेन्द्र लोहारी जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज है वह कलानौर-बसाना रोड पर खेत में बने एक कोठरे में छिपा हुआ है।
एएसआई को भी लगी गोली, बुलेटफू्रप जैकेट पहनने के कारण बची जान
सूचना मिलते ही अपराध जांच शाखा टीम दल बल सहित मौके पर पहुंची और और चारों तरफ से कोठरे को घेर लिया। पुलिस ने बदमाश को चेताया कि वह आत्मसमर्पण कर दे, इसके बाद सुरेन्द्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक गोली एएसआई अमित के सीने में लगी, लेकिन बुलेटपुफ्र जैकेट पहने होने के कारण एएसआई की जान बच गई।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और एक गोली बदमाश सुरेन्द्र के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार व मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मुठभेड की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

