चंडीगढ़, 12 सितंबर (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान एवं कैबिनेट Minister Aman Arora ने कहा कि यूरोप से एक वांछित गैंगस्टर को भारत वापस लाना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के Gangsterism के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान Gangsterism इतना बढ़ गया था कि वर्ष 2021 के विधानसभा बजट सत्र में भी नेता एक-दूसरे पर गैंगस्टरों से संबंधों के आरोप लगाते थे।
Minister Aman Arora ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पंजाब में नशे और Gangsterism के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2026 को गठित Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell (OFTEC) ने केवल सात महीनों में 10 वांछित अपराधियों को डिपोर्टेशन या प्रत्यर्पण के जरिए भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा 21 अन्य प्रत्यर्पण प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।
पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए Minister Aman Arora ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान विधानसभा के भीतर भी गैंगस्टरों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप होते थे। उन्होंने वर्ष 2021 के बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक-दूसरे पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से कथित संबंधों को लेकर आरोप लगाते थे।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की, जिसके बाद कई अपराधी विदेश भाग गए। ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell पंजाब पुलिस, सीबीआई, इंटरपोल, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और एनआईए समेत विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।
विदेशी ठिकानों पर भी नजर, गैंगस्टरों को पंजाब लौटाया जा रहा- Minister Aman Arora
Minister Aman Arora ने बताया कि वापस लाए गए अपराधियों में कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम भी शामिल है, जिसे मोल्दोवा से भारत लाया गया। इसके अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, यूएई और अमेरिका से भी कई वांछित अपराधियों को वापस लाया गया है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों को किसी भी कीमत पर राज्य का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार और अन्य राज्यों से भी जेलों में बंद गैंगस्टरों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने की अपील की।
अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के कारण संगठित अपराध का स्वरूप बदल रहा है और अपराधी एन्क्रिप्टेड मैसेज तथा वॉयस कॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय जरूरी है।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि किसी आपराधिक गतिविधि, वारदात के प्रयास या फिरौती की कॉल की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मान सरकार और पंजाब पुलिस राज्य की शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे।
यह भी पढ़े :- BBN Industrial Area से नदी में सीवेज प्रवाह पर विधायक चड्ढा सख्त

