चंडीगढ़, 18 अप्रैल (Punjab Media Team)। भगवंत सिंह मान की अगुवाई में Punjab में बुनियादी ढांचे के विकास को तेज गति मिल रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि राज्य में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर गांव को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त नियम लागू किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण के बाद 5 वर्षों तक सड़क खराब होने पर उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ‘मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड’ और क्वालिटी कंट्रोल सेल सक्रिय किए गए हैं। ये टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं, ताकि घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
मंत्री ने यह भी साझा किया कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण निर्माण कार्यों में कुछ देरी अवश्य हुई है, लेकिन विभाग अब दुगनी गति से काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जून तक 45,000 किलोमीटर सड़कों का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे पंजाब के निवासियों को सुगम और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
Punjab में FDR तकनीक से बनेंगी आधुनिक सड़कें
पंजाब में पहली बार ‘फुल डेप्थ रेक्लीमेशन’ (FDR) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत 540 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
इस तकनीक से सड़क का स्तर आसपास के घरों के अनुसार रखा जाता है, जिससे जलभराव की समस्या नहीं होती और सड़कें ज्यादा टिकाऊ बनती हैं।
बारिश के बाद तेज हुई रफ्तार
हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी देरी आई थी, लेकिन अब काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने भरोसा जताया कि जून तक निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :- युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम का असर, 60 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

