Site icon Punjab Media

सोशल मीडिया पर आपस में उलझे सीएम सैनी व पूर्व सीएम हुड्डा

Social Media
Punjab Media

चंडीगढ़। राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित किए गए विज्ञापन म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह आपस में उलझ गए और एक दूसरे की पोस्ट पर कटाक्ष किया। इस पोस्ट पर हरियाणा कांग्रेस की ओर से भी टिप्पणी की गई।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम हुड्?डा ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह म्हारा हरियाणा फुल स्टॉप हरियाणा है। क्योंकि हर चीज पर फुल स्टॉप लग गया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा का ‘म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा’ नारा असल में ‘म्हारा हरियाणा-फुल स्टॉप हरियाणा’ है। उन्होंने कहा कि हर काम पर फुल स्टॉप लगा हुआ है।

अस्पतालों में डॉक्टर, स्कूलों में टीचर और दफ्तरों में कर्मचारी नहीं हैं। हुड्?डा ने कहा कि 10 साल में भाजपा सरकार न कोई बिजली का कारखाना लगा पाई, न तो कोई नया संस्थान लाई। न मेट्रो, न नई रेलवे लाइन, न यूनिवर्सिटी, न अस्पताल बना… फिर किस बात का नॉन स्टॉप हरियाणा।

इस पोस्ट के बाद सीएम नायब सिंह ने पलटवार कर टिप्पणी करते हुए लिखा कि फुल स्टॉप लगा है तो सिर्फ आपकी (भूपेंद्र हुड्डा) राजनीति पर। उन्होंने लिखा भूपेंद्र हुड्डा जी आज का म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा है। फुलस्टॉप लगा है कांग्रेस द्वारा पोषित गुंडागर्दी और दबंगई पर, दलितों-पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार पर, सरकारी नौकरियों की नीलामी पर, मासूम किसानों की जमीन कब्जा पर, कांग्रेस के दहशत के दौर पर।

फुलस्टॉप लगा है तो सिर्फ आपकी राजनीति पर। वहीं सोशल मीडिया पर हुई इस टिप्पणी पर हरियाणा कांग्रेस ने भी पोस्ट डालकर प्रतिक्रिया दी।पोस्ट में लिखा- सीएम साहब, आपको तो अभी-अभी बैठाया है कुशासन पर पर्दा डालने के लिए, इसलिए आपको तो क्या ही दोष दें। आप मनोहर लाल जी से पूछ कर बताना कि हरियाणा में बेरोजगारी नॉन स्टॉप बढ़कर देश में सर्वाधिक क्यों हो गई? नॉन स्टॉप अपराध और नशे से ग्रस्त युवा प्रदेश से पलायन क्यों कर रहा है? मेट्रो, रेलवे लाइन और उद्योग धंधों पर फुल स्टॉप क्यों लग गया ? इधर उधर की हांकने का वक्त गया, हिसाब तो देना ही होगा, जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version