चंडीगढ़, 14 सितंबर (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को नशों, Gangsters और संगठित अपराध के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इन बुराइयों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है, जबकि विपक्ष हर दुखद घटना को राजनीतिक फायदे और मीडिया सुर्खियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘गिद्धों वाली राजनीति’ करार दिया।
सीएम मान ने कहा कि जनवरी से अब तक 10 Gangsters को विदेशों से पंजाब वापस लाया गया है, जबकि सरकार की सख्ती के चलते पाकिस्तान से आने वाले करीब 80 प्रतिशत नशों की सप्लाई पर रोक लगी है। अब गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाले नशों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से नशों की तस्करी पर प्रभावी रोक लग जाए तो पंजाब की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी रोकना मुख्य रूप से केंद्र की जिम्मेदारी है, फिर भी पंजाब सरकार ने अपने खर्च पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए हैं।
Gangsters पर बड़ा एक्शन, एजीटीएफ ने 1.24 लाख के खिलाफ की कार्रवाई
Gangsters विरोधी कार्रवाई का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि वर्ष 2022 से एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 1.24 लाख गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 1,170 हथियार, 15 हथगोले, 858.26 किलो हेरोइन, 480.26 किलो अफीम और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने 18 गैंगस्टरों को दूसरे देशों से डिपोर्ट करवाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधी नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय साधनों को निशाना बना रही है। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि पंजाब को बदनाम करने के बजाय राज्य के भविष्य के लिए अपना सकारात्मक दृष्टिकोण पेश करें। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को सुरक्षित, नशामुक्त और खुशहाल बनाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखेगी।
यह भी पढ़े :- पंजाब ने बिना कटौती पूरी की रिकॉर्ड 17,423 मेगावाट बिजली मांग

