Site icon Punjab Media

CM मान ने Sri Guru Ravidas Bani Research Centre की नींव रखी

CM Mann laid the foundation stone for the Sri Guru Ravidas Bani Research Centre.

CM Mann laid the foundation stone for the Sri Guru Ravidas Bani Research Centre.

Punjab Media

जालंधर, 9 अगस्त (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में Sri Guru Ravidas Bani Research Centre’ का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां के पद्म श्री संत निरंजन दास जी समेत संत समाज की प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और पवित्र बाणी के अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा देने के साथ उनके संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह रिसर्च सेंटर 10.4 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और इस पर कुल 37 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें से 11 करोड़ रुपए जमीन की खरीद तथा 60 लाख रुपए जरूरी मंजूरियों पर खर्च किए जा चुके हैं। केंद्र के निर्माण से संबंधित बाकी पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

प्रस्तावित केंद्र में तीन मंजिला एडमिनिस्ट्रेटिव एवं टीचिंग ब्लॉक, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग तीन मंजिला हॉस्टल तथा अध्यापकों और स्टाफ के लिए दो मंजिला आवासीय भवन बनाया जाएगा। दोनों हॉस्टलों में 54-54 छात्रों के रहने की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र का कुल कवर क्षेत्र करीब 96,500 वर्ग फुट होगा। यहां विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और गुरु रविदास जी की बाणी एवं दर्शन का अध्ययन करने वाले लोगों को शोध के लिए विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

10.4 एकड़ में बनेगा Sri Guru Ravidas Bani Research Centre, CM मान ने रखा नींव पत्थर

यह परियोजना श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सालभर चलने वाले समारोहों का हिस्सा है। पंजाब सरकार ने इन समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसके तहत गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 50 मोबाइल वैनों के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही हैं। ये वैनें पंजाब के सभी 23 जिलों के करीब 13 हजार गांवों तक पहुंचेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाते हुए मानवता, बराबरी और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को समानतावादी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूली शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक 2021 में सरकारी स्कूलों से सिर्फ 80 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की थी, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 881 हो गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाकर ही समाज और प्रदेश का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। Sri Guru Ravidas Bani Research Centre

समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, तरुनप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सहित कई विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- भाजपा से गठजोड़ की कोशिश पर बलतेज पन्नू ने अकाली दल को घेरा


Punjab Media
Exit mobile version