Site icon Punjab Media

I.K. Gujral Punjab Technical University के दीक्षांत समारोह में पहुंचे CM मान

CM Mann arrives at the convocation ceremony of I.K. Gujral Punjab Technical University.

CM Mann arrives at the convocation ceremony of I.K. Gujral Punjab Technical University.

Punjab Media

कपूरथला, 13 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला बनाना है। मुख्यमंत्री मंगलवार को I.K. Gujral Punjab Technical University कपूरथला के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने I.K. Gujral Punjab Technical University म डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डिग्री केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने और समाज में सार्थक योगदान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल पंजाब के सुनहरे भविष्य की नींव हैं तथा युवाओं को अपने ज्ञान, कौशल और उद्यमशीलता का उपयोग राज्य की तरक्की के लिए करना चाहिए।

I.K. Gujral Punjab Technical University म डिग्री वाले विद्यार्थियों को कहा कि डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, सपनों की उड़ान: मान

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान शिक्षा और रोजगार के अवसरों की अनदेखी के कारण कई युवाओं को बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाना पड़ा। मौजूदा सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए काम कर रही है, ताकि युवाओं को पंजाब में ही आगे बढ़ने और सफल करियर बनाने के अवसर मिल सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने योग्यता और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर 70,685 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने के लिए सिंगापुर और फिनलैंड भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों को शिक्षा से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। I.K. Gujral Punjab Technical University

नशे के मुद्दे पर भाजपा से मान ने मांगा जवाब, राष्ट्रीय कार्रवाई पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की प्रगति का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य ने अपनी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सामान्य परिवारों के 882 विद्यार्थियों के नीट परीक्षा में सफल होने को प्रतिभा और अवसरों का उदाहरण बताया। साथ ही, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति समय पर जारी करने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को बदनाम करने के बजाय नशा तस्करी की समस्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के छह खिलाड़ियों—हरमनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, जुगराज सिंह और सुखजीत सिंह—को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अरविंद कुमार बंसल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- ‘Punjab Bachao’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की कोशिश: पन्नू


Punjab Media
Exit mobile version