Site icon Punjab Media

सीएम मान और केजरीवाल ने उद्योगपतियों के साथ किए विस्तृत विचार-विमर्श

Cm Mann

Cm Mann

Punjab Media

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को राज्य की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज यहाँ सरकार-व्यापार मिलनी के दौरान उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार-व्यापार मिलनी के रुप में अपनी किस्म की इस पहली पहलकदमी का उद्देश्य व्यापारिक भाईचारे की भलाई यकीनी बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य की पुरातन शान बहाल करने की तरफ एक ठोस कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की आर्थिकता में उद्योग और व्यापार अह्म भूमिका निभाते हैं और यह हर राज्य की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जिसके लिए इसको बढ़ावा देना लाजिमी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के विकास को बढ़ावा देकर राज्य की नुहार बदलने के लिए अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए घटिए दर्जे की राजनीति की बजाय ‘काम की राजनीति’ कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा बहुत पहले हो जाना चाहिए था जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकता।

70,000 करोड़ रुपए का निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक टाटा स्टील, सनातन टेक्स्टाईल और अन्य प्रमुख कंपनियों की तरफ से 70,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जो अन्य कंपनियों को निवेश के लिए उत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और वह राज्य के असली ब्रांड अम्बैसडर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि यह कंपनियाँ राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने उद्योगपतियों और व्यापारियों की भलाई की कभी कोई चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों उद्योगपतियों को चोर करार देती थीं, परन्तु यह सरकार उद्योगपतियों को राज्य की सामाजिक आर्थिक तरक्की में बराबर का हिस्सेदार बनाना चाहती है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकारों की तरह लूटने की बजाय व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुविधा के लिए है।

बेहतर तालमेल के लिए समय की माँग

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इन मिलनियों को राज्य सरकार और व्यापारियों के दरमियान बेहतर तालमेल के लिए समय की माँग बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पेश मुश्किलों का जल्द हल करना और उनको बड़े स्तर पर लाभ पहुंचाना ही समय की जरुरत है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कि केरला, पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना और अन्य राज्यों के लोगों ने अपने मुख्यमंत्रियों को लोक सभा सीटें देकर शक्ति दी थी, उसी तरह अब समय आ गया है कि भगवंत सिंह मान को सभी लोक सभा सीटें जीताईं जाएँ। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब विरोधी रवैए का शिकार है, इसलिए केंद्र को सबक सिखाना जरुरी है, जिसके लिए पंजाबियों को तैयारी कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version