गोइंदवाल साहिब, 26 अगस्त (Punjab Media Team)। Raksha Bandhan के पवित्र त्योहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर कर ‘भाई’ का फर्ज निभाया। मुख्यमंत्री ने योजना को घर-घर पहुंचाने और महिलाओं का पंजीकरण करवाने में सत्कार सखियों के योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्कार सखियों की मेहनत के चलते ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अब तक 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से 68.06 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,381 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता पहुंचाई जा चुकी है। सरकार ने योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
भगवंत मान ने बताया कि सत्कार सखियों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए 300 रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 52.20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा होने पर सत्कार सखियां इस पहल के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकेंगी।
CM मान ने Raksha Bandhan पर सत्कार सखियों को 52.20 करोड़ की सौगात दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला लाभार्थियों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उनके सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के कल्याण, लैंगिक समानता और सामाजिक-आर्थिक फैसलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी वित्तीय स्वतंत्रता जरूरी है।
भगवंत मान ने सत्कार सखियों से अपील की कि उनकी जिम्मेदारी केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्हें जरूरत पड़ने पर लाभार्थी परिवारों के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के समाधान में भी सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर आप पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने सत्कार सखियों और महिला विंग के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सत्कार सखियां महिलाओं के फॉर्म भरने से लेकर उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व की सराहना की। समारोह में विधायक, मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- Yudh Nashean Virudh में उपचार संग पुनर्वास पर पंजाब सरकार का विशेष जोर

