Site icon Punjab Media

CM Bhagwant Mann ने PSPCL में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to 665 youths recruited by PSPCL.
Punjab Media

बठिंडा, 23 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब के CM Bhagwant Mann ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकारी नौकरियों के लिए देश का पसंदीदा केंद्र बनता जा रहा है और विदेशों में गए युवा भी अब राज्य सरकार की पारदर्शी तथा योग्यता-आधारित भर्ती नीति के कारण वापस लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, रिश्वत और सिफारिश की राजनीति को समाप्त कर राज्य में रोजगार का नया मॉडल स्थापित किया गया है।

बठिंडा में Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) में नवभर्ती 665 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मात्र साढ़े चार वर्षों में 68,268 सरकारी नौकरियां देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने दावा किया कि सभी नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई हैं और अब तक किसी भी भर्ती को अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।

CM Bhagwant Mann ने विदेशों में रह रहे पंजाबियों से मातृभूमि लौटने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा दोबारा कायम हुआ है और इसका असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, “अब पंजाब में रिश्वत और भाई-भतीजावाद का दौर खत्म हो चुका है। युवाओं को केवल उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर नौकरी मिल रही है। विदेशों में रहने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वापस बुलाइए, उन्हें रोजगार देने की जिम्मेदारी हमारी है।”

मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद उन्हें उनके घर से 40 किलोमीटर के दायरे में तैनाती देने की नीति लागू की जाएगी, ताकि वे पारिवारिक और पेशेवर जीवन में बेहतर संतुलन बना सकें।

CM Bhagwant Mann ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, महिलाओं को भी बड़ी राहत

CM Bhagwant Mann कहा कि शिक्षा ही समाज में वास्तविक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है और इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़े सुधार किए हैं। उनके अनुसार, पंजाब आज प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। सरकार ने स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और राज्यभर में 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन तथा खालों का निर्माण किया गया है, जिससे नहरी पानी की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कई सफल उम्मीदवारों ने योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने पर खुशी जताई और राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की। मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं से समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करने, बड़े सपने देखने और जीवनभर मेहनत तथा विनम्रता बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :- बादल परिवार के काले कारनामे जनता के सामने लाए जाएंगे: Bhagwant Mann


Punjab Media
Exit mobile version