कोई भी काम इतना मुश्किल नहीं होता, जितना कई बार हम सोच लेते हैं। ऐसे ही घर को साफ रखना भी कोई बड़ा काम नहीं है। लोगों को लगता है कि क्लीनिंग के लिए अलग से समय निकालना पड़ेगा। फिर यही सोचते-सोचते न तो समय निकलता है और ना ही घर साफ होता है। लेकिन आप कुछ उपाय से मिनटों में सफाई कर सकते हैं। जिसके लिए इतना सोचने या वक्त निकालने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। ऐसे में हम आपको Bedroom को साफ करने के आसान हैक्स बता रहे हैं। इन ट्रिक से सफाई करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जररूत नहीं पड़ेगी। यहां तक कि आप केवल 10 मिनट में ही बेडरूम को साफ कर न्यू लुक दे सकते हैं।
सबसे पहले करें ये काम:
बेडरूम की सफाई गंदे कपड़ों को हटाने से शुरू करना चाहिए। बेड शीट, तकिए का कवर और पर्दे को निकालकर वॉशिंग मशीन में डाल दें। अब बेड साफ करने के बाद दूसरी चादर अच्छे से बिछा दें। इसके बाद तकिए पर साफ कवर लगाएं, ब्लैंकेट को समेटकर रखें। यदि बेड सही रहता है तो पूरा कमरा सही दिखने लगता है।
खिड़की को करें ऐसे साफ:
- आपको खिड़की साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है।
- इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि क्लीनर को स्प्रे बोतल में डालें और खिड़की पर छिड़क दें।
- फिर कपड़े की मदद से सफाई कर दें।
- जिससे आसानी से खिड़की साफ हो जाएगी।
इन चीजों की भी करें क्लीनिंग:
बेडरूम साफ करते वक्त ध्यान रहे कि कहीं भी धूल न रहें। इसलिए फोटो फ्रेम्स और फर्नीचर से भी डस्ट हटाएं। यदि आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है तो आप अपने हाथों में जुराब पहन कर आसानी से इन्हें साफ कर सकते हैं।
फर्श को भी करें क्लीन:
आखिरी में आपको फर्श को क्लीन करना होगा। जिसके लिए आप पहले तो पूरे फर्श पर झाड़ू लगा लें। डस्ट बिल्कुल भी न रहे, इसके लिए आप चाहें तो पोछा भी लगा सकते हैं। हालांकि इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। लेकिन सफाई अच्छे से हो जाएगी।
पर्दे बदलना ना भूलें:
यदि आप चाहते हैं कि लोग आपका बेडरूम देखकर तारीफ करें तो सफाई करते वक्त पर्दे जरूर बदलें। जिससे आपका कमरा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। हालांकि ये काम आप हर हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। क्योंकि इससे ये ज्यादा गंदे भी नहीं होंगे और बेडरूम का भी लुक बदलता रहेगा।
Read Also:
- कैटरिंग क्षेत्र में भरें सफलता की उड़ान
- ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये योगासन
- अब घर में झट से साफ कर करें लोहे की कड़ाई
- बच्चों के साथ खेलें ये खेल: सामाजिक-भावनात्मक विकास होगा
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

