Site icon Punjab Media

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया या इस देश में खेलेगी सारे मैच?

Champions Trophy 2025
Punjab Media

कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के मैचों लेकर कई खबरें सामने आ रही है। कुछ समय पहले आईसीसी ने Champions Trophy 2025 की मेजबानी के लिए पाकिस्तान को हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा भेजे गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को आईसीसी द्वारा सही करार दिया गया था।

लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैचों लेकर लगातार सवाल उठ रहा था कि क्या भारत मैच खेलने पाकिस्तान जाएगा। भारत सरकार ने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर कोई रूख स्पष्ट नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर इंडिया टीम पाकिस्तान नहीं जाती है तो उसके मैच श्रीलंका में करवाए जा सकते हैं।

Champions Trophy 2025 | भारत सरकार करेगी फैसला

बीबीसीबाई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मई में दिए गये ब्यान की बात करें तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने का फैसला भारत सरकार के हाथ में है। अगर भारत सरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं देती, तो इंडिया और पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में करवाए जा सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version