Site icon Punjab Media

फाइनेंस कंपनी के नुमाइंदे से 2.17 लाख रुपये की नकदी छीनी

finance company

finance company

Punjab Media

गांव कोयल के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

गांव कोयल के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड आॅफिसर को पहले लात मार कर बाइक से गिराया। फिर उससे 2.17 लाख रुपये की नकदी वाला बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में दो मोबाइल फोन भी थे। गढ़ी थाना पुलिस ने कंपनी फिल्ड आॅफिसर की शिकायत पर अज्ञात तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी कलायत ब्रांच में फील्ड आॅफिसर के पद कार्यरत

गांव काजलहेड़ी फतेहाबाद निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महिलाओं को ग्रुप लोन देने वाली कंपनी कलायत ब्रांच में फील्ड आॅफिसर के पद कार्यरत है। बीती शाम वह गांव धनौरी से किश्त राशि दो लाख 16 हजार 900 रुपये को बैग में डाल कर कलायत ब्रांच में जा रहा था। इसके इलावा बैग में दो मोबाइल फोन थे। जब वह गांव कोयल के निकट पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को लात मार दी।

पिट्ठू बैग छीन कर फरार

जिससे वह बाइक समेत गड्ढों में जा गिरा। जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और पिट्ठू बैग छीन कर फरार हो गए। बाइक से गिरने तथा मारपीट के कारण उसे चोटें भी आई। राहगीरों के सहयोग से उसने घटना की सूचना पुलिस तथा कंपनी के कर्मियों को दी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने भी संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। गढ़ी थाना पुलिस ने कंपनी फिल्ड आॅफिसर की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version