Site icon Punjab Media

Video Editing में करियर: संभावनाएं और चुनौतियां

Video Editing

Video Editing

Punjab Media

वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मनोरंजन का बहुत तेजी से विस्तार हो रहा है, ऐसे समय में Video Editing करियर में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक वीडियों एडिटर के रूप में आप अच्छी कमाई कर सकते है, इसमें आपको मोशन पिक्चर, केबल या ब्रॉडकास्ट विजुअल मीडिया इंडस्ट्री के लिए साउंडट्रैक, फिल्म और वीडियो का संपादन का कार्य करना होता हैं, इसमें कई वीडियों की क्लिप को जोड़कर एक बड़े वीडियो को बनाया जाता हैं।

यदि आप भी वीडियो एडिटर बनना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए बहुत सहायक हो सकती है क्योंकि यहां पर आपको Video Editing में करियर बनाने की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। वीडियो एडिटर बनना एक रोमांचक और रचनात्मक करियर विकल्प हो सकता है। यह आपको विभिन्न प्रकार की कहानियों को दृश्य रूप से बताने और दर्शकों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

संभावनाएं:

Video Editing चुनौतियां

शैक्षिक योग्यता:

वीडियो एडिटिंग में रुचि रखने वाला कोई भी युवा यह कोर्स सीख सकता है। इसके लिए किसी विशेष शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर इसे करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं, तो इससे संबंधित कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। Video Editing के अभी डिग्री, डिप्लोमा तथा शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।

फिलहाल, न्यूज चैनल्स या कंपनियों में काम करने के लिए आजकल छह माह की अवधि का सर्टिफिकेट कोर्स ही पर्याप्त है। लेकिन यदि फिल्मों में या प्रोडक्शन हाउस में काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए वीडियो एडिटिंग में डिग्री कोर्स करना ज्यादा उपयुक्त होगा। इन दिनों वीडियो एडिटिंग का कोर्स आॅनलाइन भी कराया जा रहा है। इससे वीडियो एडिटिंग की बुनियादी तकनीकें आसानी से सीखी जा सकती हैं।

Video Editing आकर्षक सैलरी

वीडियो एडिटर्स को आजकल केवल अच्छे मौके ही नहीं, आकर्षक सैलरी पैकेज भी आॅफर हो रहे हैं। लेकिन यह सैलरी काफी हद तक आपके अनुभव एवं क्रिएटिविटी पर निर्भर करती है। फिर भी एक वीडियो एडिटर को शुरूआत में 30 से 35 हजार रुपये तक सैलरी आसानी से मिल जाती है।

रोजगार के क्षेत्र:

प्रमुख संस्थान:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version