Site icon Punjab Media

अजनाला नहीं, पंजाब के हर खेत तक पहुंचा Canal Water: भगवंत मान

Canal water has reached every farm in Punjab, not just Ajnala Bhagwant Mann

Canal water has reached every farm in Punjab, not just Ajnala Bhagwant Mann

Punjab Media

श्री आनंदपुर साहिब, 15 सितंबर (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को श्री आनंदपुर साहिब के गांव जिंदवड़ी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस, भाजपा तथा अकाली दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक पार्टियों का ध्यान पंजाब और लोगों की समस्याओं के बजाय सत्ता हासिल करने पर है। Canal Water

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के विकास और लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार, सरकार बनने से पहले राज्य के करीब 22 फीसदी खेतों तक Canal Water पहुंचता था, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर 80 फीसदी हो गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 100 फीसदी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई बढ़ने से किसानों को बड़ा फायदा मिला है।

भगवंत मान ने बताया कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए राज्य में करीब 14,000 किलोमीटर लंबी Canal Water की पाइपलाइन का नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के 90 फीसदी से ज्यादा परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

14 हजार KM पाइपलाइन से खेतों तक Canal Water, 90% परिवारों को मुफ्त बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश के मैरिट के आधार पर 70,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्य में 3,100 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सरकार ने प्राथमिकता दी है, क्योंकि शिक्षा ही लोगों को गरीबी और सामाजिक समस्याओं के चक्र से बाहर निकाल सकती है।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये और एससी महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

भगवंत मान ने भाजपा और अकाली दल पर पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों पर पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अकाली नेतृत्व ने अपने शासनकाल में राज्य में नशे और माफिया को बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार का उद्देश्य पंजाब को खुशहाल, प्रगतिशील और ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से फीडबैक लेकर नीतियां बना रही है और सरकारी खजाने के पैसे को जनता की भलाई पर खर्च किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- 1984 पर कांग्रेस से जवाब मांगा, आप ने Sachin Pilot को घेरा


Punjab Media
Exit mobile version