Site icon Punjab Media

साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Murder

Murder

Punjab Media

खाने-पीने की बात पर हुआ झगड़ा

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात साले ने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बी.के. अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवा दिया। आरोपियों को मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक की पत्नी दीपिका ने बताया कि वह अपने पति अंशुल (39) के साथ संजय कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। वह मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। इटावा में उसकी बुआ का बेटा मोहर सिंह रहता था, जो गांव में बेरोजगार घूम रहा था। उसे कुछ महीने पहले उसके पति अंशुल अपने साथ फरीदाबाद लेकर आए थे और उन्होंने ही उसका उसे एक वर्कशॉप में काम पर लगवाया था। जिसके बाद से वह भी उन्हीं के साथ रहता था।

पड़ोसियों ने आरोपियों को पकड़ा

दीपिका ने बताया कि वह 10 दिन पहले अपने भाई से मिलने के लिए गाजियाबाद गई थी और 10 दिन से वहीं रह रही थी। बीती रात लगभग 1:30 बजे बादशाह खान सिविल अस्पताल से उसके पास फोन आया और पुलिस वालों ने उसे उसके पति की हत्या के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत गाजियाबाद से फरीदाबाद पहुंच गई।

यहां आने पर उसे पता चला है कि उसके पति अंशुल, बुआ का लड़के मोहर सिंह और मोहर सिंह का दोस्त मनोज कमरे पर कुछ खा पी रहे थे और खाने-पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। इस झगड़े में मोहर सिंह ने उनके पति अंशुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके चलते उसके पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान मोहर सिंह का दोस्त मनोज भी मौके पर ही था, जिन्हें उनके मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें


Punjab Media
Exit mobile version